इस वजह से सुशांत सिंह के पिता ने 1 महीने बाद की FIR, मुंबई पुलिस पर किया बड़ा खुलासा

13

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केके सिंह के वकील विकास सिंह ने बताया कि अभी इसलिए एफआईआर दर्ज करवाई गई क्योंकि पूरा परिवार सुशांत के जाने से सदमे में था। मुंबई पुलिस भी केस दर्ज नहीं कर रही थी और सिर्फ बड़े प्रोडक्शन हाउस के नाम लेने को मजबूर कर रही थी। वहीं मंगलवार को पटना सिटी विनय तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हर एंगल से तहकीकात जारी है।

बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप हैं कि रिया चक्रवर्ती की सुशांत के पैसों पर नजर थीं और वह उनके पैसों पर ऐश कर रही थीं। साथ ही वह उन्हें पागल साबित करने की भी कोशिशें कर रही थीं। वहीं रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके पिता, मां, भाई और उनके दो मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह के साथ ही उनके गर्लफ्रेंड रिया रह रही थीं। हालांकि रिया उनकी मौत के एक दिन पहले ही उन्हें छोड़़कर चली गई थीं और आरोप है कि वह अपने साथ सुशांत के डॉक्यूमेंट और पैसे समेत कई चीजें भी अपने साथ ले गई थीं। साथ ही सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.