इस साल बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आएंगे 4 सितारे, जानिए कौन कौन है लिस्ट में

16

टीवी का चर्चित और विवादों में रहने वाला टीवी शो बिग बॉस एक बार फिर आने वाला है | बिग बॉस भले ही विवादों से भरा रहा हो, लेकिन ये हमेशा हिट ही साबित हुआ है | ऐसे में बिग बॉस 14 के लिए भी तैयारियां शुरू हो गयी है | हाल ही में सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर किया था | जिसमे उन्होंने बिग बॉस 14 का प्रोमो शेयर की था | ऐसे में इस बार के कंटेस्टेंट के नामो को लेकर भी बहस तेज हो गयी | इस बार टीवी के कुछ कलाकारों के नाम सामने आ रहे है | आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे है |

विवियन डिसेना
 
 
कसम से और मधुबाला जैसे टीवी सीरियल में विवयन काम कर खूब प्रसिद्धि पा चुके है | इसके अलावा वे खतरों के खिलाडी 7 और झलक दिखला जा 8 में भी नजर आ चुके है |
संगीता घोष
 
 
संगीता घोष टीवी इंडस्ट्री में एक लम्बे समय से काम कर रही है | इन्हे पहचान देश में निकला होगा चाँद सीरियल में पम्मी का किरदार निभाने से मिली थी | इसके अलावा वे विरासत और परवरिश जैसे सीरियल में भी लीड रोल कर चुकी है |
अलीशा पंवार
 
 
अलीशा टीवी का एक जाना माना नाम रह चुकी है | कई बड़े सीरियल जैसे जमाई राजा, बेगूसराय, थपकी प्यार की में नजर आ चुकी है |
जय सोनी
 
 
ये टीवी के साथ साथ फिल्मो में भी नजर आ चुके है | जय टीवी सीरियल ससुराल गेंदा फूल और नच बलिये में नजर आ चुके है | ये ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ फिल्म में भी नजर आ चुके है |
स्नेहा उल्लाल
 
 
इन्हे ऐश्वर्या राय की कॉपी कहा जाता है | इन्होने सलमान के साथ लकी नो टाइम फॉर लव से डेब्यू किया था | हिंदी के साथ कुछ साउथ की फिल्मो में स्नेहा ने काम किया | लेकिन कोई खास पहचान नहीं बना पायी |
निया शर्मा
 
 
निया टीवी की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती है | एक हजारो में मेरी बहना से निया को पहचान मिली थी | इनका सीरियल जमाई राजा भी खूब पॉपुलर रहा | ये कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है |
जैस्मिन भसीन
 
 
जैस्मिन ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म वानम से की थी | ये दिल से दिल तक और टशन ए इश्क में नजर आ चुकी है | इसके अलावा वे कई तेलुगु, तमिल, मलयालम भाषी फिल्मो में काम कर चुकी है |
शगुन पाण्डे
 
 
ये टीवी के नए चेहरे है | इन्होने तुझसे है राब्ता और ‘शादी के स्यापे’ में काम किया है | इनका सीरियल ‘बढ़ो बहु’ खूब हिट साबित हुआ था | इसके अलावा युवाओ में जाना माना चेहरा है |
शालीन भनोट
 
 
साल 2004 में रोडीज शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शालीन किसी ना किसी टीवी सीरियल में नजर आ चुके है | इन दिनों में ‘राम सिया के लव कुश’ में रावण का किरदार निभा रहे है |
आकांशा पूरी
 
 
आकांशा साउथ की कई फिल्मे कर चुकी है | इसके अलावा कुछ टीवी सीरियल और ‘कैलेंडर गर्ल्स’ नाम से आयी बॉलीवुड फिल्म भी कर चुकी है | बता दे ये बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे पारस छाबरा के साथ रिलेशन में रह चुकी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.