एक ऐसा देश जहाँ आज तक नहीं मिला एक भी सांप, हैरान कर देगी इसकी वजह

12
ब्राजील कई चीजों को लेकर फेमस है | इनमे से एक वहां एक सांप भी है | ब्राजील को सांपो का देश भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ इतने सांप मिलते है | जितने किसी भी देश में नहीं मिलते | वहीँ इसके विपरीत एक ऐसा देश भी है, जहाँ एक भी सांप नहीं है | इसकी वजह भी बड़ी हैरान करने वाली है |
हम जिस देश की बात कर रहे है, उसका नाम आयरलैंड है | आयरलैंड केवल सांप ही नहीं और भी रोचक बातो के लिए जाना जाता है |  आयरलैंड में मानव जाति के सबूत 12800 ई. पू. से भी पहले के है, जो कि हैरान करने वाला है | इसके अलावा यहाँ साल 900 में एक ‘बार’ बना था, जो आज भी मौजूद है | इस बार का नाम Sean’s Bar है |
आयरलैंड के बारे में ऐसा दावा किया जाता है कि पूरी दुनिया में जितने भी ध्रुवीय भालू मौजूद है | वे सभी 50000 साल पहले आयरलैंड में पायी जाने वाली एक भूरे रंग की मादा भालू के बच्चे है |
दुनिया का सबसे चर्चित जहाज ‘टाइटैनिक’ आज भी चर्चा में रहता है | 14 अप्रैल 1912 को ये जहाज डूब गया था | इस टाइटैनिक जहाज को उत्तरी आयरलैंड के बेलफ़ास्ट शहर में ही बनाया गया था |
चलिए अब हम जानते है कि यहाँ सांप क्यों नहीं पाए जाते है | दरअसल इसके पीछे की वजह एक पैराणिक कथा को माना जाता है | ऐसा बताया जाता है कि संत पैतृक ने इसे धर्म की रक्षा करने के लिए आयरलैंड से सभी सांपो को घेर कर समुन्द्र में फेंक दिया था | उन्होंने 40 दिन भूखे रहकर यह काम किया था |
हालाँकि इसे लेकर वैज्ञानिको का कहना है कि यहाँ कभी सांप थे ही नहीं | आयरलैंड के जीवाश्म अभिलेख में ऐसा कोई जिक्र नहीं मिलता है, जिसमे यहाँ सांपो के होने की पुष्टि की गयी हो | सांप ना होने को लेकर ऐसा भी माना जाता है कि अत्यधिक ठण्ड पड़ने के कारण सांप यहाँ से लुप्त हो गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.