सलमान खान सबसे ज्यादा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन सिर्फ ऐश्वर्या और कैटरीना ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी में पहले भी कई लड़कियां आईं।
शाहीन ज़ाफरी
खबरों के मुताबिक सलमान खान की लाइफ में सबसे पहले आने वाली हसीना थी, शाहीन जाफरी! जिस समय शाहीन के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा उस समय सलमान खान की कोई खास पहचान नहीं थी।
दोनों के बीच का रिश्ता भी काफी दिन तक नहीं चला। सलमान खान के घर वाले दोनों के रिश्ते को लेकर खिलाफ नहीं थे लेकिन फिर भी दोनों ज्यादा दिन तक साथ नहीं रहे और अलग हो गए।
संगीता बिजलानी
इसके बाद सलमान खान के जिंदगी में संगीता बिजलानी ने कदम रखा। संगीता सलमान खान से उम्र में काफी बड़ी थी।
खबरों की माने तो संगीता शाहीन और सलमान खान के ब्रेकअप की वजह बनी थी, लेकिन फिर संगीता के साथ भी सलमान खान का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद संगीता ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। कुछ सालों बाद दोनों का रिश्ता भी कुछ खास नहीं चला और अलग हो गया।
सोमी अली
संगीता के बाद सलमान खान की जिंदगी में पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री सोमी अली ने एंट्री ले ली। सलमान खान और सोमी अली करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन बाद में दोनों किसी वजह से अलग हो गए। फिलहाल सलमान खान आज तक कुंवारे हैं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का किस्सा शायद ही कोई ना जानता हो। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के समय में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आए, लेकिन बाद में सलमान खान ऐश्वर्या को लेकर काफी ज्यादा पजेसिव होने लगे थे। ऐश्वर्या को यह सब बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों में अनबन हो गई और अलग हो गए।
कैटरीना कैफ
अभिनेता सलमान खान का नाम कैटरीना कैफ के साथ भी काफी जोड़ा गया। कहते हैं कि, प्यार कभी भी छुपाए नहीं छुपता। भले ही दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को कभी पब्लिक में कबूल नहीं किया लेकिन हर कोई दोनों को एक साथ काफी पसंद करता है।
दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। सलमान खान के साथ नाम जोड़ने के साथ ही कैटरीना कैफ रणबीर कपूर को डेट करने लगी। जिसके बाद सलमान और रणबीर में भी कुछ तकरार देखने को मिली थी। फिलहाल सलमान खान और कैटरीना कैफ अब भी कई फिल्मों में काम करते हुए दिखाई देते हैं और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।