कर रहे है दिवाली की सफाई, तो घर से जरूर बाहर कर दे ये चीजे अन्यथा…

8
जल्द ही दीवाली का त्योहार आने वाला है | ऐसे में लोग अपने घरो की साफ़ सफाई और रंग रोगन में लगे हुए है | ताकि माँ लक्ष्मी और गणेश जी का स्वागत कर सके | बता दे हमारे शास्त्रों में लिखा गया है कि माता लक्ष्मी वहीँ वास करती है, जहाँ साफ़ सफाई होती है | ऐसे में हर भक्त की यही अभिलाषा होती है, कि माता उसके घर में पधारे | आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरुरी चीजों के बारे में बात करने जा रहे है, जिनका आपको दीवाली की साफ़ सफाई में ध्यान रखना है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
टूटे सामान
 
 
दीवाली की सफाई करे तो टूटे फूटे सामान और खराब पड़ा इलेक्ट्रिक सामान जो आपने इतने दिनों से घर में रखे थे | उन्हें बाहर कर दे, ऐसे सामान घर में नकारात्मकता और गरीबी का कारण बनते है | वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे सामान घर में वास्तु दोष भी पैदा करते है |
दुर्भाग्य का प्रतीक
 
 
यदि घर में शीशा टूट गया है, तो इसे तुरंत बदलवा ले | वास्तु शास्त्र के अनुसार टुटा हुआ शिक्षा दुर्भाग्य का प्रतीक होता है | इतना ही नहीं ये राहु का प्रतीक भी माना जाता है | इसीलिए टूटे हुए कांच को घर में रखना अशुभ माना गया है |
टूटी तस्वीरें
 
 
लगभग सभी लोगो के घरो में अपने प्रियजनों की तस्वीरें होती है | जिन्हे सभी सजाकर अपने घरो में रखते है | ऐसे में यदि आपके घर में भी तस्वीरें है और किसी वजह से टूट गयी है | तो आप तुरंत ही उन्हें सही कर ले, उनका शीशा बदलवा ले | अन्यथा ये सदस्यों के रिश्तो पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगती है |
टुटा फर्नीचर
 
 
टुटा हुआ फर्नीचर अशुभ माना जाता है | ऐसे में इस दीवाली पर आप उसकी मरम्मत करवा ले या फिर बदल दे | वास्तु के अनुसार टुटा हुआ फर्नीचर घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगता है |
बंद घड़ी
 
 
घड़ी घर के सदस्यों की तरक्की का प्रतीक मानी जाती है | इसीलिए घर में रुकी हुयी और बंद पड़ी घडी सदस्यों की सफलता को प्रभावित करने लगती है | ऐसे में इस दीवाली की साफ़ सफाई में आप ऐसी घड़ियों को घर से निकाल दे |
खंडित मूर्ति
 
 
देवी देवताओ की खंडित मूर्ति कभी घर में नहीं रखनी चाहिए | यदि हो तो उसे तुरंत घर से दूर कहीं पीपल के पेड़ के नीचे रख दे या जल में प्रवाहित कर दे | दीवाली के समय घर में रखी खंडित मूर्ति देख माँ लक्ष्मी आहत हो जाती है | इसीलिए अपने घर में खंडित मूर्ति ना रखे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.