कोरोना से बदले, शादी के ये नियम

कोरोना से बदले, शादी के ये नियम ….वैश्विक महामारी बन चुके कोरोनावायरस से सरकार ही नहीं रीति रिवाजों के नियम भी बदल रहे हैं और शादी ब्याह के सीजन में लोग बड़ी सतर्कता से शादी ब्याह कर रहे हैं ऐसा ही हुआ है राजस्थान के जोधपुर में जहां एक दुल्हा अपनी दुल्हन को ब्याहने के बाद भी विदाई करा कर घर नहीं ला सका क्योंकि पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है।

आपको बता दें कि शादी में दूल्हा सिर्फ दो बाराती लेकर पहुंचा। वधु पक्ष के तीन लोगों मौजूदगी में यह शादी हुई। हालांकि दुल्हन की विदाई रोक दी गई। लॉकडाउन खत्म होने के बाद गाजे-बाजे के साथ दुल्हन की विदाई होगी। बता दें कि जोधपुर निवासी लिखमाराम की तीसरी बेटी संतोष की शादी जियाराम से होनी थी।

आपको बता दें कि लेकिन देश में कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बाद भी रस्म अदायगी चलती रही। यहां लड़का पक्ष के परिवार में दूल्हे के घी पिला की रस्में शुरू कर दी गई थी। दूल्हे को शादी से पूर्व घी पिलाना पश्चिमी राजस्थान का एक स्थानीय रिवाज है। परिवार वालों के मुताबिक रस्म शुरू होने के बाद पीछे नहीं हटना चाहिए और समाजिक जिम्मेदारी पूरी करते हुए शादी होनी चाहिए। इसलिए शादी हुई।

इसलिए सादगी के साथ दोनों के विवाह की रस्में पूर्ण की गई। बाद में आपसी सहमति से तय हुआ कि दुल्हन की विदाई बाद में उसकी दो अन्य बहनों की शादी के समय एक साथ की जाएगी। ऐसे में दुल्हन को साथ लिए बगैर दूल्हा अकेला ही देर रात वापस लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.