घर के बाहर आपको दिखते हैं कौए तो जानें उसका शुभ और अशुभ महत्व, धन प्राप्ति के साथ देते हैं इस मुसीबत की भी चेतावनी

11

ऐसी मान्यता है कि पितर का रूप में कौए होते हैं इसलिए जानिए उनके शुभ और अशुभ संकेत क्या होते हैं। आपके घर के बाहर अगर सुबह-सुबह कौआ बोलता हुआ दिखाई देता है तो इसे आप शुभ मान सकते हैं। इसका मतलब यह माना जाता है कि उस दिन घर में कोई मेहमान आने वाला है। इतना ही नहीं यह संकेत धन लाभ और आपके सम्मान में वृद्धि के भी होते हैं।

कौवे(crow)का सपना अशुभ - Sapne mein

वहीं अगर किसी महिला पर कौआ बैठ जाता है तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है, कहा जाता है कि ऐसा होने पर महिला के पति पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। जो उसके जीवन को मुश्किल में डाल सकती है। कौए अगर पंख फड़फड़ाते हुए तेज आवाज कर रहे है तो यह भी अशुभ संकेत कहा जाता है।

Interesting Facts Of Crow : Interesting Facts Related To Crow | कौआ काला  क्यों होता है, क्यों मानते हैं अपवित्र, क्यों है पितरों से नाता, जानें पूरा  मामला - Photo | नवभारत ...

अगर आप कहीं जा रहे है और आपको पानी पीते हुए कौआ दिखाई दे जाए तो यह शुभ संकेत होते है, इसका मतलब है कि आपको धन लाभ हो सकता है। इसे सफलता का भी संकेत माना गया है। आपको अगर चोंच में रोटी का टुकड़ा पकड़े हुए कौआ दिखाई देता है तो इसे भी धन लाभ के होने का संकेत माना गया है।

अगर आपको आपके पीछे से कौए की आवाज आती है तो उसे भी शुभ ही माना गया है, कहा गया है कि ऐसा जिस व्यक्ति के साथ होता है उसकी सभी परेशानियां जल्द खत्म होने वाली है। वहीं घर के बाहर अगर कई कौए शोर मचा रहे हैं और वो छत पर बैठे जाएं तो इसे भी अशुभ माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.