जब वक़्त से पहले लोगो ने ‘मार’ डाला इन सितारों को, जानिए

8
बॉलीवुड के सितारे अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है, अब चाहे इसकी वजह उनकी फिल्म हो, उनका लुक हो या कुछ और हो | ऐसे में इन सितारों को लेकर अक्सर कोई ना कोई अफवाहे भी उड़ती रहती है, जिन्हे बाद में खुद सितारों को दूर करना पड़ता है | हालांकि छोटी मोटी अफवाहों को नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन बात किसी सितारे की मृत्यु हो तो मामला पेचीदा हो जाता है | आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे लोगो ने जीते जागते सितारों को मार डाला था |
शाहरुख़ खान
साल 2017 में शाहरुख़ खान की मृत्यु को लेकर भी अफवाह उडी थी | दरअसल एक विदेशी न्यूज़ चैनल ने खबर चलाई कि शाहरुख़ का प्लेन क्रैश में देहांत हो गया है | बाद में खबर जब आग की तरह फैली तो शाहरुख़ ने खुद आकर सफाई दी |
महेश भट्ट
साल 2021 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के बारे में अफवाह उडी थी कि एक हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी है | इसके बाद उनकी बेटी पूजा भट्ट ने खुद उनकी तस्वीर शेयर कर अपने पिता के जिन्दा होने का प्रमाण दिया था |
अनुराग कश्यप
विवादों में रहने वाले KRK ने 2020 में ट्वीट किया था कि अनुराग कश्यप इस दुनिया में नहीं रहे | इसके बाद अनुराग ने इसके जवाब में लिखा कि “कल यमराज के दर्शन हुए…आज वो खुद मुझे घर वापस छोड़कर गए। बोले कि तुम्हें अभी और फिल्में बनानी हैं” |
मुमताज
गुजरे जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस मुमताज को लेकर भी इस तरह की अफवाह उडी थी | ये अफवाह इतनी बढ़ गयी थी कि उन्हें अपना वीडियो शेयर करना पड़ा था | उन्होंने लंदन से अपना वीडियो शेयर कर कहा था कि वे जिन्दा है, मरी नहीं है | साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैसा लोग बोलते है, वे उतनी बूढी भी नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.