ये वीडियो उनके एक ऐड का है जिसमें न केवल ऐश्वर्या बल्कि सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। ये उस वक्त का ऐड है जब ऐश्वर्या राय 6 महीने की प्रेग्नेंट थी और इस वीडियो में उनका बेबी बंप भी देखा जा सकता है। इस ऐड वीडियो को देख लोगों के जहन में फिर से सुशांत की यादें उभर गई हैं और फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजूपत और ऐश्वर्या राय का ये एड वीडियो लक्स सोप का था, जिसमें ऐश्वर्या पहले सोप से बाथ टब में नहाती हैं और फिर एक ईवेंट में पहुंचती हैं। उनके आगे चल रहे सुशांत उन्हें देखकर रुक जाते हैं, सुशांत के साथ अंकिता भी होती हैं जो उन्हें देख रही होती हैं। लेकिन जब अंकिता की नजर ऐश्वर्या पर पड़ती है तो वो भी उन्हें देखती रह जाती हैं। इसके बाद सुशांत आगे बढ़ जाते हैं और एश्वर्या अंकिता के कानों में लक्स कहती हैं।
सुशांत और अंकिता इस एड में कपल के तौर पर नजर आए थे। उस समय ये दोनों मशहूर पवित्र रिश्ता में काम करते थें, जहां से दोनों को खूब फेम हासिल हुई थी। वहीं सुशांत की बात करें तो वह ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन थे। जब सुशांत थिएटर आर्टिस्ट थें उस वक्त उन्होंने एक अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या को लिफ्ट किया था और वह उन्हें उतारना भूल गए थें। उनका ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।