जानिए वजन कम करने के लिए ठंडा पानी पिए या गरम पानी

लाइव जागरण :- वजन घटाने और कई बीमारियों को कम करने में पानी बहुत सारी दवा की तरह काम करता है। लेकिन यह समझना आवश्यक है कि कौन सा पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। वजन कम करने के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है क्योंकि पानी कैलोरी मुक्त होता है। पानी के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए प्रति दिन 2 लीटर पानी पीना चाहिए।

जानिए ठंडा पानी पीने से क्या होता है।

ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है। ठंडा पानी पीने से धमनियों में वसा पैदा होती है। ठंडे पानी से गले में दर्द होता है क्योंकि ठंडा पानी पीने से खांसी होती है। भोजन के दौरान ठंडा पानी पीने से पाचन में समस्या पैदा होने लगती है।

जानिए गरम पानी पीने से क्या होता है।

गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है। गर्म पानी चर्बी को हटाता है। नाश्ते से पहले एक कप गर्म पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। भोजन करने से पहले गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार देखने मिलता है। गरम पानी ख़राब मूड को भी अच्छा बना देता है।

ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है। वजन कम करने के लिए अधिक पानी पीना आवश्यक है। गर्म पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.