जिनकी हथेली में होते है ये निशान, उन पर सदा बनी रहती है माँ लक्ष्मी की कृपा

4
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बाते बताई जाती है | रेखाएं ही नहीं हथेली पर बने कई तरह के निशान भी हमारे जीवन को किसी ना किसी तरीके से प्रभावित करते है | हथेली की इन रेखाओ और निशानों को देखकर व्यक्ति के वर्तमान, भूत, भविष्य के बारे में कई सटीक अनुमान लगाए जा सकते है | इतना ही नहीं इनसे व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, सुख दुःख का भी अनुमान लगाया जा सकता है | ऐसे में आज हम आपको कुछ शुभ रेखाओ और निशान के बारे में बताने जा रहे है, जो सौभाग्य का प्रतीक बनते है |
  • जिस व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना होता है | वह बहुत ही भाग्यशाली होता है, उसे कभी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता | साथ ही ऐसे व्यक्ति पर माँ लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है |
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत तक जाती है, तो ऐसा व्यक्ति जीवन में सभी सुखो को भोगता है |
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान बना होता है | तो ऐसा व्यक्ति बड़ा ही भाग्यशाली होता है |
  • यदि किसी की हथेली में शनि पर्वत से निकल कर कोई रेखा शनि पर्वत पर जाकर मिलती है, तो ऐसा व्यक्ति खूब धनलाभ कमाता है | ऐसे व्यक्ति धन संचय में भी आगे होते है |
  • जिनकी अनामिका और मध्यमा अंगुली पर वर्ग का निशान बना होता है, तो ऐसे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते है | इन्हे अपने जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है |
  • यदि हथेली में सूर्य पर्वत से निकली रेखा, हृदय रेखा और भाग्य रेखा मिलकर त्रिभुज बनाते है | तो इससे अचानक धनलाभ के योग बनते है |
  • जिनकी हथेली में जीवनरेखा के अंतिम छोर पर वर्गाकार आकृति बनती है, ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता पाते है |
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कनिष्ट और तर्जनी ऊँगली का बराबर होना, भाग्यशाली होने का प्रतीक होता है |
  • यदि किसी की हथेली में मणिबंध से निकली कोई रेखा सबसे छोटी अंगुली तक पहुंच रही हो, तो ये धन लाभ का संकेत होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.