जिस लड़की के लिए पति ने करिश्मा को छोड़ा, आखिर वो हैं कौन ?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की तीसरी वाइफ हैं मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर रह चुकी प्रिया सचदेव। कहा जाता है कि प्रिया के इश्क में पड़कर ही संजय ने करिश्मा से बेवफाई की, जो दोनों के तलाक की वजह बनी। तो जानिए करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय की वाइफ प्रिया है कौन?

प्रिया सचदेव का जन्म 21 फरवरी 1976 को दिल्ली में हुआ| प्रिया ने अपनी स्कूलिंग सेंट एग्नेस हाई स्कूल से की और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रैजुअशन करके कुछ समय तक इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम किया। प्रिया को बचपन से मॉडलिंग में इंटरेस्ट था इसलिए इन्होंने मॉडलिंग में ही अपना करियर बनाया, ये टॉप मॉडल रह चुकी हैं| फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज बैनर की फिल्म ‘नील एंड निक्की’ से की| इस फिल्म में वो उदय चोपड़ा और तनीषा के साथ नज़र आईं, लेकिन इस फिल्म से उनको फेम नही मिल पाया| प्रिया ने अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म में भी काम किया और जैज़ी बी के कई पंजाबी सॉन्ग में भी नज़र आ चुकी हैं।

प्रिया ने पहली शादी 2006 में बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से शादी की। विक्रम से इनकी शादी शाही और दुनिया की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है जिसमें 1000 से ज़्यादा बॉलीवुड और हॉलीवुड के सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए| मेहमानों को उदयपुर होटल तक प्राइवेट चार्टर प्लेन से लाया गया था, शादी का खर्च तकरीबन 100 करोड़ रुपये बताया गया था | मगर इनकी शादी ज़्यादा समय तक टिक नही पाई और साल 2011 में ये दोनों अलग हो गए। विक्रम से उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम सफीरा है।

प्रिया सचदेव दोबारा उस वक्त सुर्खियों में आईं जब 2017 में इन्होंने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति से दूसरी शादी की। 13 अप्रैल 2017 को बिजनेसमैन संजय कपूर से प्रिया ने दिल्ली में शादी की और संजय कपूर की तीसरी पत्नी बनीं। प्रिया और संजय 2010 से एकदूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया।

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ अपने शादी में आई दरारों की असल वजह प्रिया सचदेव को बताया था। करिश्मा ने अपने केस में शिकायत की थी कि प्रिया उनके घर में रहती हैं जिससे उनको मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.