जीवन के सुखो की चाबी है ये उपाय, करे कोई एक उपाय बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

7
इन सभी दुखो से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताये गए है, जिनके व्यक्ति एक सुखी जीवन की प्राप्ति कर सकता है | व्यक्ति को केवल सच्ची श्रद्धा की आवश्यकता होती है | ऐसे में आज हम आपको माँ लक्ष्मी से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है | जो आपके कष्टों का निवारण कर सकते है, तो आइये जानते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
1. यदि आपके घर में धन नहीं ठहरता है | और आपकी मनोकामना है कि माँ लक्ष्मी आपके घर में वास करे, तो आप शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त और लक्ष्मी सूक्त का पाठ अवश्य करे | इससे माँ लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होगी और आपके घर पर कृपा बनाएगी |
2. घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए आप सप्ताह में एक बार नमक के पानी से पौंछा अवश्य लगाए | नमक के पानी से लगाया गया पौंछा घर में सुख शांति लाता है, नकारात्मकता दूर करता है | साथ ही घर में चल रहे विवादों से मुक्ति दिलाता है |
3. घर के सदस्यों में आध्यात्म भावना बढ़ाने के लिए आप पूर्णिमा के दिन कंडे के उपले जलाये और उसमे किसी भी मंत्र से 108 बार आहुति दे | ये घर के सदस्यों में प्रेम और अध्यात्म की भावना को बढ़ाएगा | इसके अलावा आप कंडे के उपले को जलाये और उस पर लोबान भी जलाये | फिर पुरे घर में इसका धुंआ  करे | इससे आपको घर में मौजूद नकारात्मकता से छुटकारा मिलेगा |
4. आप प्रत्येक अमावस्या के दिन घर की साफ़ सफाई करे | घर में पड़े कबाड़, किसी भी तरह के फालतू सामान को घर से निकाल दे | इसके बाद आप मंदिर में 5 अगरबत्ती जलाये |
5. यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे है, कई कोशिशों के बाद भी आपकी समस्या दूर नहीं हो रही है, तो आप ये उपाय करे | आप गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करे और दीपक जलाये | इससे आपकी समस्याएं अवश्य दूर होगी | इसके अलावा आप चाहे तो गुड़ और दूध मिला जल भी पीपल के पेड़ को अर्पित कर सकते है | ये आपकी आर्थिक परेशानियों से मुक्ति अवश्य दिलाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.