ड्रग केस में रंगे हाथो पकड़ी गयी ये एक्ट्रेस, निभा चुकी है देवी का किरदार

8
सुशांत सिंह डेथ केस की जांच CBI के साथ साथ NCB भी कर रही है | NCB इस केस में तब शामिल हुयी जब केस में ड्रग एंगल का खुलासा हुआ | इसके बाद NCB ने बड़ी कार्यवाही की और रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के साथ साथ कई लोगो को गिरफ्तार किया |
कुछ समय पहले कुछ टीवी कलाकारों का नाम भी ड्रग्स एंगल में आया था | ऐसे में टीवी की एक एक्ट्रेस को ड्रग्स के केस में रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है | टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को ड्रग रैकेट से जुड़े होने के मामले में गिरफ्तार किया गया है | उन पर ड्रग के सेवन और सप्लाई का आरोप है |
जानकारी के अनुसार NCB ने मुंबई के वर्सोवा में छापेमारी की थी | इस दौरान एक्ट्रेस ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथो पकड़ी गयी थी | बता दे प्रीतिका टीवी के कई शोज में काम कर चुकी है | तो चलिए आपको बताते है कि आखिर कौन है ये एक्ट्रेस |
एक्ट्रेस प्रीतिका 29 साल की है, वे हिमाचल प्रदेश के करसोग की रहने वाली है | जानकारी के अनुसार साल 2016 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म झमेला में काम किया था | प्रीतिका कई धार्मिक टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है | टीवी सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में वे देवी शची का किरदार निभा चुकी है |
इसके अलावा वे सीरियल जय माँ वैष्णो देवी में भू देवी का किरदार निभा चुकी है | साथ ही CID और क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड्स में नजर आ चुकी है |
जानकारी के अनुसार प्रीतिका चौहान के पास NCB को 90 ग्राम ड्रग मिला है | NCB ने प्रीतिका के साथ उनके ड्रग पेडलर फैज़ल को भी गिरफ्तार किया है | गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद NCB बेहद सक्रीय है | NCB अब तक देश के कई हिस्सों में छापेमारी कर चुकी है और कई लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है | जिनमे ड्रग पेडलर से लेकर बड़े नाम भी शामिल है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.