दिखाई दे ऐसे सपने, तो समझ ले जल्द होने वाले है मालामाल…

8
चूहे को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आप चूहे को देखते है, तो ये बेहद ही शुभ संकेत है | ये अचानक धनलाभ होने का संकेत होता है | ऐसा भी बताया जाता है कि सपने में चूहा देखना दरिद्रता दूर होने का संकेत देता है |
गाय को देखना
स्वप्न में गाय को देखना बेहद ही शुभ माना गया है | सपने में गाय को देखने के अलग अलग संकेत बताये गए है | स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप गाय को दूध देते देखते है, तो इसका मतलब आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होने वाली है | वहीँ यदि आप चितकबरी गाय को देखते है, तो इसका मतलब है कि सूद ब्याज के व्यापार में आपको लाभ होने वाला है |
स्त्री को नाचते हुए देखना
वैसे किसी को नाचते हुए देखना असल जिंदगी में मनोरंजन का हिस्सा होता है | लेकिन सपने में किसी स्त्री को नाचते हुए देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है | ये संकेत देता है कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है |
ईश्वर को देखना
जिस व्यक्ति को सपने में ईश्वर दिखाई दे, उससे ज्यादा भाग्यशाली शायद कोई नहीं हो सकता है | सपने में ईश्वर के दर्शन होना इस बात का इशारा होता है कि आप पर ईश्वर की कृपा बनी हुयी है | साथ ही आपको जल्द ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी |
दीपक जलते हुए देखना
सपने में दीपक को जलते हुए देखना बहुत ही शुभ माना जाता है | स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप सपने में जलते हुए दीपक को देखते है, तो ये इस बात का संकेत होता है कि आपको जल्द ही धन लाभ होगा | ये आर्थिक स्थिति के मजबूत होने का भी संकेत होता है |
मछली को देखना
शास्त्रों के अनुसार मछली को देखना माँ लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है | यदि आपको सपने में मछली दिखाई दे तो समझ ले आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसने को है | इसके अलावा यदि आप सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ता हुआ पाए तो, तो ये धन लाभ का संकेत होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.