दूध का उबल कर गिरना देता है भविष्य में होने वाली इन घटनाओ का संकेत

दूध का उबल कर गिरना देता है भविष्य में होने वाली इन घटनाओ का संकेत :- ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास होने वाली घटनाएं हमारे भविष्य की तरफ संकेत करते हैं। हमारे आसपास होने वाली चीजें भविष्य में होने वाले शकुन तथा अपशकुन का संकेत देती हैं। उदाहरण के लिए जैसे अगर आप कहीं जा रहे हो, और बिल्ली ने आपका रास्ता काट दिया तो, ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार यह शुभ नहीं होता है। ऐसी ही कई बातें हैं जो रोजमर्रा के जीवन शुभ तथा शुभ संकेतों को दर्शाती है।

इस पोस्ट में हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका असर हमारे भविष्य पर पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दूध को उबालते समय यह उबलकर बर्तन से बाहर गिर जाए तो, यह किस बात का संकेत होता है।

आइए जानते हैं- अक्सर आपने देखा होगा कि दूध उबाल के समय थोड़ी लापरवाही की वजह से या कभी-कभी नजर हट जाने की वजह से दूध उबल कर बर्तन से बाहर गिर जाता है। वैसे तो यह एक सामान्य घटना है। परंतु आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आपके भविष्य से जुड़ी बातों की तरफ संकेत देता है। ज्योतिषी शास्त्र में दूध के गिरने के कई संकेत बताए गए हैं। आइए जानते हैं वह संकेत क्या है-

● बर्तन से ठंडे दूध का गिरना- ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार यदि किसी बर्तन से ठंडा दूध गिर जाता है, तो यह भविष्य में होने वाली किसी अप शकुन घटना की ओर संकेत करता है। ठंडे दूध के गिरने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह अ प्रिय घटना के घटित होने का संकेत होता है। अतः इस बात का ध्यान रखें कि ठंडा दूध गलती से भी बर्तन से बाहर न गिरे।

 उबलते हुए दूध का बर्तन से नीचे गिरना- अक्सर लोगों के मन में यह संध्या होता है कि उबलते हुए दूध का बर्तन से नीचे गिरना अशुभ होता है। आपके मन में भी शायद इसी तरह के कुछ ख्याल आते हो। परंतु आज हम आपके इस भ्रम को दूर करने जा रहे हैं। क्योंकि अगर ज्योतिषी शास्त्र की माने तो, अगर उबलकर बर्तन से बाहर गिरता है तो यह एक शुभ संकेत होता है। यदि कभी उबलता हुआ दूध बर्तन से बाहर गिर जाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपको जल्दी ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि जानबूझकर दूध बर्तन से बाहर ना आए बल्कि यह अनजाने में हुआ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published.