दूल्हे ने दुल्हन के भाई को गाडी से कुचला, दूल्हे के साथ पूरी बारात फरार…

इसके हादसे के बाद दूल्हा अपनी बारात को लेकर फरार हो गया | हालाँकि पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है | जानकारी के अनुसार नवाबगंज गाँव से बारात असद उल्लाह गाँव में रामपाल के घर आयी थी | इसी दौरान अचानक नाश्ते को लेकर विवाद हो गया |
विवाद के बाद गुस्साए दूल्हे ने शादी में शरीक होने आये लोगो पर अपनी बोलेरो गाडी चढ़ा दी | इससे कुछ लोग घायल हो गए लेकिन दुल्हन के भाई की गाडी के नीचे कुचले जाने की वजह से मृत्यु हो गयी | और फिर बाद में दूल्हा फरार हो गया और फिर बारात भी फरार हो गयी |
दुल्हन के परिवारजनों ने बताया की बारात सोमवार को रात 8 बजे आयी थी | यहाँ नाश्ते को लेकर अचानक कहासुनी हो गयी और बारातियों ने लड़की के पक्ष के एक लड़के की पिटाई कर दी | इसके बाद जब गांववालों को इसकी खबर मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे |
गांववालों के आने से झगड़ा बढ़ गया और दूल्हे ने नशे में लोगो कि भीड़ पर ही गाडी चढ़ा दी | जिसकी वजह से दुल्हन के भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और कुछ लोग घायल हो गए | हालाँकि पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.