ना कभी सोचा होगा ना कभी देखा होगा दुनिया का सबसे महंगा आम, हैरान रह जाएंगे कीमत जानकर

आम की बात सभी फलो से निराली है, यही वजह है कि आम को फलो का राजा कहा जाता है | इतना ही नहीं आम हमारे देश का राष्ट्रीय फल भी है | हमारे देश में आज कई किस्मे मिलती है, जैसे दशहरी, लंगड़ा, चौसा आदि | बता दे दुनिया में सबसे ज्यादा आम हमारे देश भारत में ही खाया जाता है | लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे महंगा आम हमारे देश में नहीं मिलता | तो आइये जानते है कहाँ मिलता है, ये आप और क्या है इसकी कीमत |

आम की किस्म है ताइयो नो तामागो (Egg of The Sun) | आम की ये किस्म जापान के मियाजाकी प्रान्त में उगाई जाती है | इस आम को जापान में बेचा जाता है | सबसे पहले उगाये जाने वाले इस आम की बोली लगती है और ये बोली आसमान छूने लगती है |
इस आम की खेती आम के दूसरी किस्मो की तरह नहीं की जाती है | ये सिर्फ स्पेशल आर्डर पर ही की जाती है | जापान में इस आम की खेती गर्मी और सर्दी के बीच में मौसम में की जाती है, इसीलिए ये आम इतना महंगा होता है | इस आम का रंग आधा लाल और आधा पीला होता है |
बता दे साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली लगायी थी | जिसमे आम 3600 डॉलर अर्थात 2 लाख 72 हजार रूपये में बिका था | जानकारी के अनुसार 1 आम का वजन 350 ग्राम था, यानी 2 आमो का 700 ग्राम | इससे साफ है कि 1 किलो आम खरीदने के लिए 3 लाख रूपये चुकाने पड़ते |
आप अनुमान लगा रहे होंगे कि इसमें आम की इतनी ज्यादा कीमत होने की वजह क्या है | आपकी जानकारी के लिए बता दे ये बेहद सावधानी के साथ उगाया जाता है | उगाये जाने वाले प्रत्येक आम को किसान एक छोटे जाल में बांधता है | इससे सूर्य की किरणे आम के प्रत्येक हिस्से पर पड़ती है, जिससे आम का रंग लाल होने लगता है | इससे आम नीचे नहीं गिरते है |
इसके बाद जब आम पूरी तरह पककर तैयार हो जाता है, तो जाल में ही अटक जाता है | इसे फिर ऊँचे दामों में बेचा जाता है | बताया जाता है कि वे बेहद स्वादिष्ट और रसदार होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.