कोरोना की आई दूसरी लहर के चलते भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का हाल बेहाल हो गया था। संक्रमण दिन पर दिन फैल रहा था। संक्रमण से बचने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि इससे एक तरह से समस्या और बढ़ गई थी। हाल ही में लॉकडाउन से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां घाना देश की एक महिला लॉकडाउन के चलते अपनी परेशानी बता रही है। लॉकडाउन की वजह से महिला इतना परेशान हो गई थी कि उसे मजबूरन घर से भागना पड़ा,और उसने ऑफिस फिर से ज्वाइन कर लिया। इसकी वजह है कोई और नहीं बल्की उसका पति था। पति सेक्स को लेकर बढ़ी मांग करता था। ये समस्या सिर्फ एक महिला की नहीं है बल्कि कई औरतें की है जो अपने पति की ज्यादा सेक्स ड्राइव से परेशान होती हैं।
हर वक्स सेक्स से परेशान हुई पत्नी
महिला इतना परेशान हो गई थी कि उसने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां करते हुए कहा कि- आपकी नींद खुली नहीं कि पति सेक्स के लिए तैयार। आपने वो भी कर लिया तो फिर खाना बनाइए, वो खाएगा, टीवी देखेगा और कुछ देर में ही उसे फिर सेक्स चाहिए, फिर सेक्स, फिर सेक्स……मजबूर होकर पत्नी ने कहा इसलिए तो हमे लॉकडाउन नहीं मिला है। हम तो अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए लॉकडाउन में है ना? मेरा पति बहुत ज्यादा सेक्स कर रहा है।
उसने यह मांग की कि अगर हमारे पति ऐसी ही करते रहे तो प्लीस हमे फिर से ऑफिस ज्वाइन करने की परमिशन दे दीजिए। या तो उनके पतियों को काम पर भेजा जाए। बता दें की घाना में अब तक 500 से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये बात सिर्फ एक देश या किसी एक घर की नहीं है। बहुत सी औरतें ये सारी परेशानी आम दिनों में भी झेलती हैं जब उन्हें ना चाहते हुए भी पति की डिमांड पूरी करनी पड़ती है। ऐसे में कुछ स्थितियां ऐसी हैं जिसमें औरतों को खुद कदम उठाना चाहिए।
इनकार करना जरुरी है
नई नई शादी होने पर वह पति को नहीं रोक सकती उन्हे लगता है कि पति कही बुरा ना मान जाए। लेकिन अगर आप हमेशा के लिए बचना चाहती है। तो यह सोचना बंद करें। अगर आपकी इच्छा नहीं है तो पति को मना जरुर करें। आपने मना करने में कमजोरी नहीं दिखनी चाहिए। अगर एक बार में आपके पति नहीं समझ पाते तो उन्हें खुले शब्दों में समझाएं की आपको उनके इस व्यवहार से तकलीफ हो रही है।