पहली बार बेटी जीवा के साथ विज्ञापन करते दिखेंगे धोनी, तस्वीरें वायरल

11

पहली बार एक साथ विज्ञापन करते दिखेंगे धोनी और जीवा

जल्द ही पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पहली बार अपनी बेटी जीवा के साथ विज्ञापन करते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि, इसी विज्ञापन के साथ महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी का विज्ञापन की दुनिया में डेब्यू होने वाला है।

ओरियो कंपनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस विज्ञापन को लेकर जानकारी साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और जीवा धोनी की एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर मे महेंद्र सिंह धोनी और जीवा धोनी बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

बिस्कुट का ऐड करते हुए दिखाई देंगे पिता-पुत्री

विज्ञापन में पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और जीवा बिस्कुट का ऐड करते हुए दिखाई देने वाले हैं। ओरियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर महेंद्र सिंह धोनी और उन की बेटी जीवा की तस्वीर पोस्ट की है, जिस को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि- देखिए किस ने फील्ड में खेलने के लिए एंट्री किया है! जुड़े रहिए ओरियो इंडिया के साथ 2021 में फन करने के लिए, महेंद्र सिंह धोनी और जीवा धोनी। महेंद्र सिंह धोनी और जीवा धोनी के इस विज्ञापन के लिए फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

पहली बार बेटी जीवा के साथ विज्ञापन करते दिखेंगे धोनी, तस्वीरें वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published.