पूरा नहीं किया आर्डर तो कोर्ट ने सुना दी 1500 साल की जेल, जानिए

थाईलैंड में रेस्टोरेंट के मालिकों को बेहद ही अजीब सजा सुनाई गयी है | एक रेस्टोरेंट के दो मालिकों को 1500 साल के करीब सजा सुनाई गयी है | वो भी इसलिए क्योंकि उन्होंने ग्राहकों का आर्डर पूरा नहीं किया, जिसके पैसे वे एडवांस में ले चुके थे |
जानकारी के लिए बता दे थाईलैंड में कानून है कि किसी भी व्यक्ति को 20 साल से ज्यादा की सजा नहीं सुनाई नहीं जा सकती है | लेकिन इस कानून को कोर्ट ने पलट दिया है, कोर्ट ने सख्ती दिखते हुए रेस्टोरेंट के मालिकों को 1446 साल की सजा सुनाई है |
जानकारी के अनुसार Apichart Bowornbancharak और Prapassorn Bowornbancha लेएमगेट रेस्टोरेंट के मालिक थे | इन्होने पिछले साल ऑफर दिया था कि 10 डॉलर यानि करीब 760 रूपये में 10 लोग सीफ़ूड खा सकते है  | इसके साथ रेस्टोरेंट ने आर्डर ऑनलाइन देने और पैसे भी सीधे बैंक में जमा कराने की बात की थी |
उस दौरान करीब 20 हजार से भी ज्यादा लोगो ने खाने के आर्डर दे दिए और ऑनलाइन बुकिंग कर दी | साथ ही एडवांस में पैसे भी जमा करा दिए | इसके बाद परेशानी तब खड़ी हुयी, जब रेस्टोरेंट इतने आर्डर पुरे नहीं कर सका |
इसके बाद गुस्साए 350 ग्राहकों ने पुलिस से शिकायत कर दी और साथ ही 2 मिलियन के हर्जाने की भी मांग की | इसके बाद रेस्टोरेंट के दोनों मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए और कोर्ट में पेश किया | उन दोनों पर करीब 723 आरोप लगाए गए |
इसके बाद कोर्ट ने सजा के तौर पर उन्हें 1446 साल की सजा सुना दी | इसके बाद जब दोनों ने अपनी अपनी गलती मान ली तो उनकी सजा को आधी कर दिया गया है, अब उन्हें 723 -723 साल की सजा भुगतनी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.