प्यार मोहब्बत के मामले में कर देते है दगा, जिनकी हथेली में होती है ये रेखा, जानिए

हस्तरेखा शास्त्र बहुत व्यापक है | इसकी मदद से किसी मनुष्य के जीवन से जुडी कई जानकारिया पता लगाई जा सकती है | हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली की रेखाओ को देखकर उसके भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में कई जानकारी पता लगायी जा सकती है | इतना ही नहीं उसके स्वभाव, व्यवहार को लेकर भी काफी कुछ बताया जा सकता है |
बता दे हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं भी होती है, जो व्यक्ति के प्रेम जीवन और विवाह से जुडी जानकारी प्रदान करती है | आज हम उन्ही रेखाओं के बारे में बात करने जा रहे है |
यदि किसी व्यक्ति की हृदय रेखा मध्यमा अंगुली तक आकर समाप्त हो जाती है, तो ये बताता है कि व्यक्ति छोटी सोच और क्रूर स्वभाव का है | इन लोगो का प्रेम जीवन अच्छा नहीं होता है, क्योंकि हर चीज में स्वयं को ऊपर रखना, बड़ा बताने की आदत रिश्ता खत्म कर देती है |
जिन लोगो की प्रेम रेखा लम्बी होती है और हथेली के दोनों सिरो तक जाती है | ये लोग मन के सच्चे होते है, ये अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते है | इनका स्वभाव थोड़ा रोमांटिक होता है और अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने की चाह रखते है | अपने रिश्ते में ये ईमानदार रहते है |
जिस किसी की प्रेम रेखा गुरु पर्वत तक जाती है, उसका पार्टनर बेहद भाग्यशाली होता है | क्योंकि इन लोगो की इच्छा सदैव अपने पार्टनर को खुश रखने की होती है | ये दिल के बेहद साफ़ होते है, ये अपने पार्टनर की हर इच्छा पूरी करते है |
जिस व्यक्ति की ह्रदय रेखा गुरु पर्वत और शनि पर्वत के बीच समाप्त होती है | ऐसे लोग प्रेम के मामले में बेहद लकी होते है | ये लोग कभी अपने पार्टनर को दुःख नहीं पहुंचाते |
जिस व्यक्ति की प्रेम रेखा त्रिशूल की भांति अंत होती है | वे शांत स्वभाव के होते है, ये अपने पार्टनर की बहुत इज्जत करते है | अपने पार्टनर की हर बात मानना इनकी आदत होती है |
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मौजूद प्रेम रेखा से अंत में कई शाखाये निकल रही हो | वे लोग अपने प्रेम और जीवन को लेकर स्थिर स्वभाव के होते है | ये एक बार जिसे अपना बना लेते है, हमेशा उसी से प्रेम करते है | इसीलिए इनका पार्टनर भी एक तरह से लकी होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.