बॉलीवुड के वो सितारे जिनकी सगाई तो हुयी, लेकिन शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया…

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी चीजे है, जो आम इंसान की समझ से परे है | इस दुनिया में रिश्ते बनना और बिगड़ना कोई नया नहीं है | हर दूसरे किसी ना किसी के ब्रेकअप तो किसी के रिश्ते जुड़ने की खबरे आती रहती है | आज हम बॉलीवुड के कुछ उन सितारों के बारे में बात करने जा रहे है, जिनका प्यार खूब परवान चढ़ा | फिर सगाई हुयी, लेकिन शादी होती, उससे पहले ही रिश्ते टूट गया | आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल
 
 
विवेक ओबेरॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड गुरप्रीत को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहे थे | उन्होंने सगाई भी कर ली थी, लेकिन फिर इनके बीच लड़ाई झगड़े होने लगे और शादी से पहले ही इनका टूट गया |
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
 
 
अभिषेक और करिश्मा 2002 में सगाई के बंधन में बंधे थे | लेकिन किसी वजह से उनका रिश्ता टूट गया | बताया जाता है बच्चन परिवार और करिश्मा की माँ के बीच पैदा हुए मतभेद की वजह से उनका रिश्ता टूट गया था |
सलमान खान और संगीता बिजलानी
 
 
सलमान और संगीता बिजलानी के अफेयर के चर्चे उस समय खूब मशहूर थे, वे लम्बे समय तक रिश्ते में रहे | उनकी शादी भी होने वाली थी, लेकिन वे अचानक अलग हो गए | बताया जाता है कि उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे |
शिल्पा शिंदे और रोमित राज
 
 
शिल्पा शिंदे ने रोमित राज से सगाई की थी | उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही उनके आपसी झगड़े इतने बढ़ गए की शिल्पा ने शादी करने से मना कर दिया | उस समय शिल्पा खूब सुर्ख़ियों में रही थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.