महिलाओ को भाग्यशाली बनाता है, उनके इन अंगो पर बना तिल, जानिए

8
जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में राशि व ग्रहो को देखकर भाग्य का अनुमान लगाया जाता है | उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगो की बनावट को देखकर व्यक्ति के भाग्य के बारे में बताया जाता है | शरीर पर तिल का होना आम माना जाता है | लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे लेकर कई बातें बताई गयी | इसमें शरीर के अलग अलग अंगो पर बने तिलो का अर्थ बताया गया है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |
  • जिस महिला के माथे पर तिल होता है, वह आत्मविश्वास से भरी रहती है | ये खुद के दम पर सफलता के शिखर पर पहुंचती है |
  • जिन महिलाओ के भौंहो के बीच तिल होता है, वे बड़ी ही भाग्यशाली होती है | ऐसी महिलाओ के जीवन में कभी धन की कमी नहीं आती है |
  • जिन महिलाओ के कान पर तिल होता है | वे बुद्धिमान और अपने फैसले खुद लेती है | इनका दाम्पत्य जीवन भी बड़े ही सुख में बीतता है |
  • जिन महिलाओ के गाल पर तिल होता है | वे किस्मत की धनी होती है | इन्हे लोगो से काम निकलवाना खूब आता है | इतना ही नहीं गाल पर तिल इनकी ख़ूबसूरती भी बढ़ाता है |
  • जिस महिला के होठो पर तिल होता है, वह बड़ी ही आकर्षक होती है | इन्हे अपनी मेहनत पर भरोसा होता है, इसीलिए जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल करती है |
  • जिन महिलाओ के कंधे पर तिल होता है | वह बड़े ही मीठे स्वभाव की होती है | इन्हे जीवन में सभी सुखो की प्राप्ति होती है |
  • गर्दन पर तिल वाली महिलाये धैर्य और बातचीत की कला में बहुत आगे होती है | इसके अलावा इन्हे संगीत का भी बड़ा शौक होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.