मुकेश अंबानी के बच्चों की पॉकेट मनी देख दोस्त कहते थे अंबानी है या भिखारी

3

नीता अंबानी ने कहा था कि एक दिन उनका सबसे छोटा बेटा अनंत दौड़ते हुए उनके बेडरूम में पहुंच गया था। वह बेहद ही गुस्से में था। उसने उनसे बताया कि अब उसे 5 रुपये नहीं, बल्कि 10 रुपये चाहिए। ऐसे में नीता अंबानी ने उससे पूछा कि उसे 10 रुपये क्यों चाहिए, तो इस पर जो अनंत ने जवाब दिया उसे सुनकर उन्हें सब खूब हंस पड़े। इस बारे में नीता अंबानी ने कहा कि अनंत ने उनसे बताया कि उसके पास 5 रुपये का सिक्का देखकर उसके दोस्त बहुत हंसते हैं और उसका मजाक उड़ाते हैं। उसके दोस्त उसे कहते हैं कि अंबानी है या भिखारी। इसे सुनने के बाद नीता अंबानी के साथ मुकेश अंबानी भी खूब हंसे।

मुकेश अंबानी के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आकाश अंबानी और छोटे बेटे का नाम अनंत अंबानी है। बेटी का नाम ईशा अंबानी है। आकाश और ईशा अंबानी दोनों जुड़वा भाई-बहन हैं। दरअसल इनका जन्म आईवीएफ तकनीक से हुआ था। नीता अंबानी से डॉक्टर ने कह दिया था कि उनका मां बनना अब मुमकिन नहीं है। यही कारण रहा कि आईवीएफ तकनीक की सहयता से अंबानी परिवार ने ली थी। बाद में हालांकि छोटे बेटे अनंत का जन्म प्राकृतिक तौर से ही हुआ था। अमीरी की हवा अपने बच्चों को अंबानी परिवार ने कभी नहीं लगने दी है। दौलत का घमंड उनके सिर चढ़कर न बोले, इसके लिए नीता अंबानी ने अपने बच्चों को बड़ी ही सख्ती से पालन पोषण किया है। नीता अंबानी खुद भी इसी प्रकार का सख्त रूटीन फॉलो करती हैं, जिससे बच्चे भी उनका अनुसरण करें।

नीता अंबानी ने कहा कि एक बार उनका वजन बहुत बढ़ गया था। उस समय वे 90 किलो की हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने एक डाइट चार्ट तैयार किया। उन्होंने पूरी सख्ती और ईमानदारी से डाइट चार्ट पालन भी किया। उन्होंने हर दिन एक से डेढ़ घंटे तक व्यायाम भी किया। इस प्रकार से उन्होंने अपने वजन को 90 किलो से घटाकर 47 किलो कर लिया। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी रिलायंस जियो में ही काम कर रहे हैं। वे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। छोटे बेटे अनंत को भी मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफार्म से ही जोड़ रखा है। वे जियो में डायरेक्टर के पद पर हैं।

एक समय ऐसा भी था जब अनंत अंबानी कुछ अधिक ही हेल्दी दिखते थे। इसके बाद उन्होंने अपने वजन को घटा लिया था। इसकी वजह से वे चर्चा में भी आ गए थे। आईपीएल मैचों के दौरान अनंत अंबानी को अपनी टीम मुंबई इंडियंस का उत्साह बढ़ाते हुए कई बार देखा गया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ वे पार्टी करते हुए भी दिख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.