रक्षा बंधन 2020: राशि के अनुसार किस रंग की राखी आपके भाई के लिए होगी शुभ

9
रक्षाबंधन का त्यौहार श्रवण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है | इस वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार 3 अगस्त को मनाया जायेगा | इस दिन बहने अपने भाइयो को राखी बांधती है | राखी को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है, क्योंकि राखी बांधकर बहने अपने भाई की लम्बी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती है | इसके बदले में भाई भी बहनो को उनकी रक्षा करने का वचन देते है और उपहार देते है | वैसे ज्योतिष में बताया गया है कि बहनो को अपने भाई को राखी भाई की राशि के अनुसार बांधनी चाहिए | राशि के अनुसार रंग की राखी शुभ फल प्रदान करती है | आज हम आपको इस बारे में ही जानकारी देने जा रहे है |
अगर आप चाइनीस ब्राउज़र यूज करते थे तो आप कौन सा ब्राउज़र यूज़ करें जो हंड्रेड परसेंट भारत में बना हुआ है dowload link : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.india.ucc
मेष:- इस राशि का स्वामी मंगल है | यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो आप अपने भाई को लाल रंग की राखी बांधे | इसके आपके भाई के जीवन में ऊर्जा बनी रहेगी |
वृष:- इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है | यदि आपके भाई की राशि वृष है, तो आप भाई को नीले रंग की राखी बांधे |
मिथुन:- इस राशि का स्वामी बुध है | इस राशि के जातको को हरे रंग की राखी बांधना शुभ फल प्रदान करता है |
कर्क:- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है | इसीलिए इस राशि के जातको के लिए पीले या सफ़ेद रंग की राखी शुभ फल प्रदान करती है |
सिंह:- इस राशि का स्वामी सूर्य है | इस राशि के जातको को पीले या लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए |
कन्या:- इस राशि का स्वामी बुध है | इस राशि के जातको को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए | ये ग्रह दोषो से भी मुक्ति दिलाता है |
तुला:- इस राशि का स्वाम शुक्र है | यदि आपके भाई की राशि तुला है, तो आप भाई को नीले या सफ़ेद रंग की राखी बांधे |
वृश्चिक:- इस राशि का स्वामी मंगल है | अपने भाई को आप लाल रंग की राखी बांधे | भाई के जीवन में खुशहाली आएगी |
धनु:- बृहस्पति इस राशि का स्वामी है | आपके भाई की राशि यदि धनु है, तो आप भाई को सुनहरे पीले या पीले रंग की राखी बांधे |
मकर:- शनिदेव इस राशि के स्वामी है | इस राशि के भाई को बहने नीले रंग की राखी बांधे | इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा |
कुम्भ:- इस राशि के स्वामी भी शनिदेव है | यदि आपके भाई की राशि कुम्भ है, तो आप गहरे हरे रंग के धागे वाले रुद्राक्ष का धागा भाई को बांधे |
मीन:- इस राशि का स्वामी गुरु है | यदि आपके भाई की राशि मीन है, तो आप भाई को सुनहरे हरे या पीले रंग की राखी बांधे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.