रात के समय घर में न करें ये काम, मां लक्ष्मी की रुक सकती है कृपा

6

सुबह के समय घर में सफाई करना, झाड़ू लगाना सबसे श्रेष्ठ होता है। दिन में सूर्य चढ़ने के समय झाड़ू लगाना ठीक है लेकिन शाम के समय सूर्य ढलते समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। शाम के समय जब काफी जरुरी हो तभी झाड़ू लगाए।रात के समय या देर शाम को घर में झाड़ू लगाना वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य से परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर की सुख शांति प्रभावित होती है।

रात के समय सूर्य की रोशनी नहीं रहती है ऐसे छोटी वास्तु दिखाई नहीं देती हैं। अगर ऐसे में कुछ अमूल्य चीजे झाड़ू लगाते समय गिर जाएं तो वो हमेशा के लिए खो सकती हैं। रात के समय घर के कोनों में सफाई करना आसान नहीं होता है। वहीं वास्तु में माना गया है कि झाड़ू लगाते समय कोई कौना छोड़ना नहीं चाहिए। वहीं घर में झाड़ू खड़ा करना शुभ नहीं माना गया है। वहीं खुले में भी झाड़ू रखना नहीं चाहिए उसे छुपाकर रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.