राशिफल 03 अगस्त 2021: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जो की आपके चेहरे से झलकेगा | आपका आत्मविश्वास देख कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी भी प्रसन्न होंगे | आज की गयी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जायेगी | घर का माहौल बढ़िया रहेगा, आपको सुख प्रदान करेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी स्थिति मजबूत रहेगी | आमदनी से जुड़े किसी नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | वैसे आज के दिन आप अनजान लोगो पर भरोसा करने से बचे, लोग आपका फायदा उठा सकते है |आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बिठाने में कामयाब होंगे | परिवार में अपनापन बढ़ेगा | प्रेम और दाम्पत्य जीवन में स्नेह बढ़ेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | कामकाज में आप थोड़ी सतर्कता बरते तो बेहतर है | आज आपको कोई बड़ा अनुभव प्राप्त होगा, जो की आपके भविष्य में काम आएगा | व्यापार में आपको आज थोड़े नुकसान के होने की आशंका है, सावधान रहे | किसी काम के अधूरे रहने के कारण आप तनाव ले सकते है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | लम्बे समय से चल रही समस्या आज दोपहर तक दूर होने की सम्भावना है | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी | आप भौतिक सुविधाओं पर कुछ खर्चा कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन हल्के फुल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा | घर में बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनकी जिद पूरी करेंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | काम में आपको मनचाहे नतीजे मिलेंगे | आज आपके विरोधी भी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | आज किसी करीबी की वजह से आपका मन खट्टा हो सकता है | सेहत के मामले में शाम को हल्का सिरदर्द हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठा कर चलना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सेहत के मामले में कमजोर है | आपको पेट दर्द की समस्या होने की सम्भावना है | काम के सिलसिले में महत्वकांक्षी बनना आपको सफलता दिलाएगा | नौकरीपेशा जातक व्यर्थ की बातो में ध्यान देने से बचे, सीनियर की आप पर नजर रहेगी | आज संतान को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते है | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | आज आपने मन की किसी इच्छा को दबाने का प्रयास ना करे, इस बारे में खुलकर बात करे | घर में मरम्मत कार्य को कराने के बारे में आप विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी, हालाँकि प्रेम जीवन वालो को अच्छे नतीजे मिलेंगे | सेहत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | कुछ नया सीखने की ललक आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी | परिवार में किसी से मतभेद होने की सम्भावना है, आप इस दौरान अपने पर से संयम ना खोये | किसी कार्य के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, जो की थकान की वजह बनेगी | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आपका किस्मत आपका साथ देगी | नौकरीपेशा जातको के प्रमोशन होने की सम्भावना बन रही है | आज परिवार में चल रहे तनाव से मुक्ति का समय मिलेगा | आज आपको आँख में दर्द की समस्या हो सकती है | ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | प्रेम जीवन में साथी रूठ सकता है, समय पर मनाने की कोशिश करे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके मन में कई बाते चल सकती है, लेकिन आपको प्राथमिकता को ध्यान में रखना चाहिए | ऑफिस में विरोधी आपके किसी काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते है, सावधान रहे | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा | आपको अपने व्यर्थ खर्चो पर लगाम लगाने की जरूरत है, अन्यथा जल्द ही आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आपके खर्चो में आज बढ़ोतरी होने की सम्भावना है | व्यापारी आज कोई डील साइन कर सकते है | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपको खुश कर देगी | प्रेम जीवन में दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है, दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
कुछ खर्चो को देखते हुए आपका ध्यान इनकम के स्त्रोतों पर रहेगा | आज ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से बहस हो सकती है, आपको सावधानी और धैर्य से काम लेना चाहिए | आपको मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए नित योग करने की आदत डालनी चाहिए | इससे आपकी सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.