राशिफल 04 अगस्त 2021: इन राशियों के लिए शानदार रहेगा बुधवार, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | राजनीति से जुड़े जातको को आज खास सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा विवाद में पड़ सकते है | कामकाज को लेकर सफलता भरे परिणाम मिलेंगे | आज कोई बड़ा खर्चा होने की सम्भावना बन रही है | घर में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सफलताभरा रहेगा | अपने कार्यो में आप सौ प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे, और आप इसमें सफल भी होंगे | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आशातीत सफलता मिलने वाली है | आज किसी मित्र को आपकी जरूरत पड़ेगी, आप मदद करेंगे | सेहत को लेकर हल्का सिरदर्द हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अच्छी सफलता मिलेगी | घर में किसी समाचार से ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में काम का दबाव महसूस करेंगे | नवविवाहित जातक जीवनसाथी संग घूमने फिरने जा सकते है | स्वस्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगा | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मिलकर प्रसन्न महसूस करेंगे | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान मान सम्मान में वृद्धि करेगा | आज किसी कार्य के चलते माता पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | इस राशि के विद्यार्थी करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले | कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | रचनात्मक कार्यो में आपको सफलता मिलेगी | परिवार में चल रही किसी समस्या के समाधान के लिए आपको प्रियजन के साथ की जरूरत महसूस होगी |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक व्यापार में तेजी लाने के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे | ससुराल पक्ष से आपको आज शुभ समाचार मिल सकता है | नौकरीपेशा जातक कामकाज में जल्दबाजी करने से बचे, ये गड़बड़ करा सकती है | सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | किसी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिस वजह से शाम को थकान या सिरदर्द हो सकता है | लोन लेने की कोशिश में लगे हुए जातको को आज सफलता मिलेगी | जीवनसाथी की चीज को लेकर जिद कर सकता है, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा | किसी कार्य में पिताजी की राय की जरूरत होगी |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन फलदायी सिद्ध होने वाला है | कामकाज में सफलता पूर्वनियोजित है, आप अपनी मेहनत में कमी ना आने दे | इस राशि के विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | घर में बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | जीवनसाथी संग भविष्य को लेकर जरुरी बाते होगी |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक किसी नए कारोबार को शुरू करने का विचार कर सकते है | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातक आज किसी भी तरह के विवाद में न पड़े | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा है | किसी को उधार दिया धन मिलने के संकेत मिल रहे है | आज किसी वजह से आपको जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला प्रतीत हो रहा है | अतः आज अपने क्रोध पर काबू रखे अन्यथा बने बनाये कार्य बिगड़ सकते है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ संकेत दे रहा है | नौकरीपेशा जातको को ना चाहते होते भी ऑफिस में अधिक देर रुकना पड़ेगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी मामले में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा | कामकाज को लेकर दिन थकाने वाला लेकिन सफलता देने वाला रहेगा | घर में बुजुर्ग सदस्य को स्वास्थ्य से जुडी समस्या हो सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपका आलस्य आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा | आज के दिन किसी भी कार्य को भाग्य भरोसे ना छोड़े | संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी | भाई या बहन के विवाह में आ रही परेशानी को दूर करने में सफल होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.