राशिफल 05 अगस्त 2021: आज मिथुन में होंगे चन्द्रमा, इन राशियों के बनेंगे काम…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | भाई बहन आपकी कही बात का अनुसरण करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर दिन फलदायी सिद्ध होगा | कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जो आपको काफी हद तक रास आएंगे | शाम के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने सम्भावना है, जिस वजह से चिंतित हो सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | किसी मनपसंद शख्स से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | वैसे आज खान पान को लेकर सतर्क सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है | व्यापार में सहयोगी द्वारा दी गयी सलाह को नजरअंदाज करना भूल साबित हो सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | पिताजी या किसी शख्स से आपको काम की सलाह मिलेगी | नौकरीपेशा जातको की आज ऑफिस में तारीफ होगी | व्यापारी जातक धन निवेश को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | आज जीवनसाथी किसी कार्य में आपका सहयोग करेगा, जिससे आप बड़े प्रसन्न होंगे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में जल्दबाजी करने से बचे, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | आज भावना में बहकर कोई भी निर्णय ना ले | समाज के प्रति आपका योगदान मान सम्मान में वृद्धि करेगा | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | आज जीवनसाथी की कही कोई बात आपको परेशान कर सकती है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाने वाली है | जरुरी काम के लिए जा रहे है, तो बुजुर्गो का आशीर्वाद अवश्य ले | घर के किसी काम की जिम्मेदारी आप पर आने वाली है, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है | आज व्यर्थ धन खर्च होने वाला है, इससे बचने की कोशिश करे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला रहेगा | घर परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | किसी परिचित को दिया उधार धन आज मिल सकता, जिससे आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ खास साबित होने वाला है, आपको बस इसका इन्तजार करना होगा | इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है | किसी काम को लेकर की गयी भागदौड़ तबियत बिगड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको को नए स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव और रोमांस बढ़ेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | व्यवसाय को लेकर लिए गए निर्णय को लागू करने के लिए आज का दिन उत्तम है | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मी से मदद मिलेगी | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है | घर परिवार से जुड़े किसी निर्णय में भावनाये हावी रहेगी, इससे बचना होगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे | आज के दिन आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना होगा, धन फंस सकता है | कोर्ट कचहरी में चल रहा मामला अपने निर्णायक क्षण में है | आज मित्र को आपकी जरूरत पड़ने वाली है, जिसे लेकर आप व्यस्त रहेंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मनमुताबिक लाभ देने वाला साबित होगा | कामकाज में अपनी मेहनत को फलता देख आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज के दिन मन में आने वाले आईडिया को आगे अवश्य बढ़ाये | संतान की ओर से मिला शुभ समाचार घर में ख़ुशी की वजह बनेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | इसीलिए कार्यो में धैर्य आवश्यक है | सम्पति की खरीद की सोच रहे जातको की डील आज पूरी हो सकती है | ऑफिस में आज किसी वजह से तनाव में आ सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति रहेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | घर परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | इस राशि के विद्यार्थियों को आज मानसिक भार से छुटकारा मिलेगा | घर के बुजुर्ग द्वारा पूर्व में दी गयी कोई सलाह आपके बड़े काम आने वाली है | शाम के समय दोस्तों संग घूमने फिरने जा सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.