राशिफल 11 जुलाई 2021: आज बने पुष्य योग में इन राशियों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज कोई आवश्यक कार्य मित्र की मदद से पूरा होगा, आप उनके आभारी रहेंगे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | किसी सामाजिक कार्य में आप धन खर्च कर सकते है | शाम को जीवनसाथी संग किसी कार्यक्रम मे शामिल हो सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी कार्य को लेकर नए सिरे से योजना बना सकते है | आज के दिन कोई कीमती सामान रखकर भूल सकते है, ध्यान दे | नौकरीपेशा जातको की कोई परेशानी हल होगी | आपकी सेहत ठीक रहेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर साझेदार से बात कर सकते है | आर्थिक मामले में आज आपको सावधान रहना होगा | आज अपने मन की बात किसी से शेयर ना करे, गलत फायदा उठा सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी कार्य में मिली निराशा आपको परेशान करेगी, इसके बारे में ज्यादा ना सोचे | नौकरी पेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है | शाम को परिवार में विवाद की सम्भावना है, ऐसी किसी भी स्थिति को पैदा ना होने दे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य के मुकाबले व्यस्त रहेगा | कोई सरकारी कार्य आपको लम्बी भागदौड़ करवाने वाला है | आज के दिन उधार लेनदेन से दूरी रखे | संतान से मिला कोई शुभ समाचार आपको ख़ुशी देगा | हालाँकि शाम को थकान या सिर दर्द हो सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | किसी मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, लेकिन वहां किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है | आपकी सेहत ठीक रहेगी | आज अटका हुआ धन मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से उठापटक हो सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हाथ में लिया प्रत्येक कार्य सफल होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | दैनिक जरूरत की चीजों पर खर्चा कर सकते है, साथ ही कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते है | आज बिज़नेस पार्टी में जीवनसाथी के साथ शिरकत कर सकते है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को अभी इन्तजार करना होगा | घर में किसी सदस्य के विवाह को लेकर योजना बन सकती है | अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाने की कोशिश करे, अन्यथा जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापार के सिलसिले में कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है | यात्रा के दौरान जेब का खास ख्याल रखे | परिवार में सम्पति को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होने से शांति मिलेगी | जीवनसाथी संग रिश्ते में प्रेम और सामंझस्य बढ़ेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य के समय पर पूरा ना होने की वजह से परेशान हो सकते है | न चाहते हुए भी कोई खर्चा करना पड़ेगा | आज किसी कार्य में जीवनसाथी की सलाह आपके मददगार साबित होगी | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | ऑफिस में काम को लेकर आलस रहेगा, जिससे जल्दी निकल सकते है | आर्थिक स्थिति को लेकर सब सामान्य रहेगा | मित्र संग शाम को घूमने निकल सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में ठहराव आएगा, ये उन्हें रास आएगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी प्रतीत हो रहा है | किसी नए कार्य को करने का विचार मित्र या परिचित से शेयर कर सकते है | बच्चो के लिए चीज खरीद सकते है, जिसकी वे जिद कर रहे थे | व्यापारी जातको की किसी बड़ी शख्सियत से मुलाकात हो सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.