राशिफल 11 सितम्बर 2021: आज इन 4 राशियों पर भारी है ग्रह, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी, जिससे शांति महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक आज व्यर्थ की चीजों में ध्यान देने से बचे | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | विवाहित जातक जीवनसाथी संग अपने भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले | व्यापारी जातको को आज अच्छा लाभ होगा | घर में पुराना विवाद फिर से खड़ा हो सकता है, आपको मामला संभालना होगा | घर में विवाह योग्य जातको के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर सकारात्मक परिणाम आपकी ख़ुशी की वजह बनेंगे | विदेश में रहने वाले परिजन से लम्बे समय बाद बात होगी | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | आर्थिक मामले में दिन ठीक है, आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | इस दौरान अपने कार्यो में जल्दबाजी न करे, अन्यथा गड़बड़ की सम्भावना है | आज ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी | घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | पारिवारिक बिज़नेस से जुड़े जातको को आज पिताजी से किसी मामले में मदद की जरूरत पड़ेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थका देने वाला साबित होगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन उत्तम है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी चीज की जिद कर सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने कार्यो में अधिक उत्साह दिखाने से बचे, मुंह की खानी पड़ सकती है | व्यापारी जातक आज कोई डील फाइनल कर सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी ख़ास काम को पूरा करके अच्छा महसूस करेंगे | संतान से मिला कोई शुभ समाचार आपको खुश करेगा | वैसे सेहत को लेकर आपका दिन कमजोर है, सतर्क रहना होगा | धन निवेश की योजना बना रहे है, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह ले तो उत्तम रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कार्यो में उम्मीद से अधिक मेहनत लगेगी, जिस वजह से थकान महसूस होगी | पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | सामाजिक कार्यो से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | ससुराल पक्ष के किसी जातक को आज आपकी मदद की जरूरत होगी | घर में बीमार चल रहे बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा | नौकरीपेशा जातको की आमदनी में वृद्धि होने के आसार बन रहे है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है | आज सलाह की जरूरत हो तो परिवार को तरजीह दे | सेहत के मामले में आपका दिन अच्छा है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक कुछ नई योजनाओ पर काम करेंगे | सुख सुविधा से जुड़े किसी चीज को खरीदने का मन बना सकते है | जमीन जायदाद के लेनदेन से आज के दिन दूरी रखे | स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना होगा, कोताही ना बरते |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सुख सुविधा से भरा रहेगा | किसी मित्र से चल रही तनावपूर्ण स्थिति आज समाप्त होगी | व्यापारी जातको के लिए दिन चुनौतीभरा रहेगा, प्रतिद्वंदी परेशानी खड़ी करेंगे | शाम का समय आप परिवार के बुजुर्गो संग बिताएंगे, आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.