राशिफल 13 मई 2021: आज सावधान रहे ये 5 राशियों के जातक, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने निजी काम को लेकर आपको किसी से मदद लेनी पड़ेगी | आज संतान की कोई बात आपको परेशान कर सकती है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को परिवार से मिलवाने की तैयारी कर सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन महत्वपूर्ण साबित होगा | आज परिवार से कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है | अच्छा होगा इसमें बुजुर्गो की मदद ले | अपने रुके हुए कार्यो को पूरा करने के आपके प्रयास सफल होंगे | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा, आपसी प्रेम बढ़ेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने की संभावना बन रही है | वैसे आज किसी आवश्यक कार्य में आपको धन खर्च करना पड़ेगा | शाम का समय माता पिता की सेवा में बीतेगा | विदेश से व्यापार करने वाले जातको को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों को आज मनचाहे फल नहीं मिलेंगे, जिस वजह से थोड़ी निराशा हो सकती है | आज के दिन सेहत से जुडी कोई भी परेशानी नजरअंदाज ना करे | विवाह योग्य जातको के विवाह की चर्चा घर में होगी | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को आज शुभ समाचार मिलने वाला है, उन्हें सम्मानित किया जा सकता है | ससुराल पक्ष से उधार लेनदेन करने से बचे, बाद में विवाद होने की संभावना है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | जिस वजह से बिगड़े काम भी बनेंगे | लोन को लेकर बैंक के चक्कर लगा रहे जातको को आज सफलता मिलने की समभावना है | नौकरीपेशा जातको को आज किसी से ईर्ष्या होगी | अच्छा होगा आप ईर्ष्या के भाव को मन से निकाल दे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कुछ कार्यो को पूरा करने के लिए आपको एड़ी छोटी का जोर लगाना पड़ेगा | पारिवारिक व्यापार से जुड़े जातको को आज पिताजी से सलाह मिलेगी | परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि सेहत को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा | आज किसी मित्र को आपसे आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी, आप उनकी मदद करेंगे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए आपको सावधान रहना होगा | आज के दिन उसी काम को हाथ में ले जिसके पुरे होने की 100 प्रतिशत गारंटी हो | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है | आज परिवार के लिए कुछ खरीददारी  सकते है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | इस राशि के छात्र को आज गुरुजनो से मदद मिलेगी | राजनीति से जुड़े जातको को आज संभलकर रहने की जरूरत है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आर्थिक स्थिति में सुधार लाने को लेकर आप प्रयासरत रहेंगे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | व्यापारियों के लिए दिन नए लाभ लेकर आया है | परिवार में लम्बे समय से चल रहे विवाद को निपटाने में आप सफल होंगे | आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है | कामकाज को लेकर थोड़े तनाव की स्थिति बन सकती है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | व्यापारियों को आज नए लोगो से मुलाकात करनी पड़ेगी | शाम का समय मित्रो संग मौज मस्ती में बीतेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.