राशिफल 14 सितम्बर 2021: आज इन राशियों पर है हनुमान जी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज किसी काम में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है, आपको समय पर मदद मिल जाएगी | संतान की कोई बात आपको रास नहीं आएगी, आपको प्यार से समझाने की जरूरत है | सेहत को लेकर आपका दिन पक्ष में है | आपका दाम्पत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा होगी | आज किसी परिजन के घर आपको मुलाकात के लिए जाना पड़ेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर योजनाए बनाने की जरूरत है, अन्यथा जल्द ही मुसीबत में पड़ सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी कार्य में आपको पिताजी की जान पहचान का सहारा लेना पड़ेगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन प्रभावी है | भाइयो के साथ चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा, रिश्ते में प्रेम जागेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातको को आज लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी, जिस वजह से थकान महसूस हो सकती है | ऑफिस में आपके सुझावों को सराहा जायेगा | आज किसी मित्र को धन की आवश्यकता होगी, आप उनकी मदद करने में असमर्थता जता सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है | पिताजी को नेत्र से जुडी कोई समस्या हो सकती है, आपको ध्यान देना होगा | व्यापारी जातको को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे, ये आपके प्रेम में वृद्धि करेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यापार में प्रतिद्वंदी आपका सिरदर्द बन सकते है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ रहेगा | घर में किसी विवाद के पनपने की सम्भावना है, आपका दखल जरूरी होगा | आज जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है, ये आपके रिश्ते में विश्वास बढ़ाएगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के किसी कार्य को लेकर की गयी आपकी मेहनत सफल होगी | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, तरक्की के आसार बन रहे है | किसी को उधार दिया गया धन मिल सकता है, हालाँकि आपको अपनी तरफ से थोड़े प्रयास करने पड़ सकते है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कोई कार्य कागजात की कमी के चलते अटक सकता है, आपको सावधानी बरतनी होगी | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा है | शाम का समय बच्चो की फरमाइशों को पूरा करने में बीता सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन खर्चीला प्रतीत हो रहा है, आपको इसके लिए तैयार रहना होगा | व्यापारी जातको को आज अच्छा फायदा होगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | आज किसी वजह से पैदा हुआ तनाव आपके स्वास्थ्य को बिगड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लम्बे समय से जिस कार्य को करने की सोच रहे थे, उसे पूरा करने में सफल होंगे | रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगो के लिए दिन प्रभावी है | धन निवेश को लेकर काम की सलाह मिल सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन तनाव भरा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | घर में बुजुर्ग सदस्यों की सेहत पर नजर रखे | सम्पति की खरीददारी का मन बना रहे जातको को अच्छा ऑफर मिल सकता है | अपने खानपान पर काबू रखना होगा, पेट से जुडी समस्या हो सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | उधार लेने की सोच रहे जातक आज के लिए विचार टाल दे, चुकाने में परेशानी होगी | संतान किसी कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा जता सकती है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | शाम को जीवनसाथी संग रोमांटिक शाम बिताएंगे, ये रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.