राशिफल 15 सितम्बर 2021: आज इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानिए अपनी राशि का हाल..

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपनी महत्वकांक्षाओ को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है | हालाँकि शाम के समय घर में अतिथि के आगमन की सम्भावना है, जिस वजह से खर्चा होने के आसार है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कार्यक्षेत्र में अपनी व्यस्तता के चलते आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | व्यापारी जातक आज किसी की बातो में आकर कोई भी फैसला ना ले | सेहत को लेकर आपका दिन बढ़िया है | शाम को लम्बे समय बाद मित्रो संग मौज मस्ती करने का प्लान बन सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी योजना में तेजी देखकर आपको राहत मिलेगी | नौकरीपेशा जातक बॉस के संग बहस कर सकते है, आपको सावधान रहना होगा | इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दे तो बेहतर है | घर का माहौल किसी सदस्य की वजह से तनावपूर्ण रह सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन लाभदायी रहेगा | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा | अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आज बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार अधिक रहेगा, जिस वजह अधिक देर तक ऑफिस में रुकना होगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मध्यम रूप का प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातक आज किसी बड़ी डील को प्राप्त करने में सफल होंगे | किसी सरकारी कार्य के लिए जा रहे है, तो दस्तावेजों को जांच ले, अन्यथा व्यर्थ ही परेशानी में पड़ सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | लम्बे समय से अदालत में चल रहा मामला आज अपने निर्णायक क्षण में पहुंच सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा | वाहन खरीदने का विचार कर रहे जातको को आज अच्छा ऑफर मिल सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज उच्च अधिकारीयों से तारीफ मिलेगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा | आज किसी को दिया उधार धन आपको मांगना पड़ सकता है | किसी पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में जीवनसाथी के साथ शामिल हो सकते है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी खास कार्य को लेकर बनाई गयी योजना में आपको परिवर्तन करना पड़ सकता है | आज के दिन बाहर के खानपान से दूरी रखे, सेहत प्रभावित हो सकती है | जीवनसाथी की उन्नति को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, आप उनके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परोपकार के कार्यो में आपका योगदान रहेगा, इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ नए लोगो से होगी | भाई या बहन को आज किसी कार्य में आपकी मदद की जरूरत होगी | व्यापारी जातको के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा, जिस वजह से थकान रहेगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज आपके शत्रु सक्रिय है, अच्छा होगा उन पर भी नजर रखे | आज कोई बड़ा खर्चा होने वाला है, आपको तैयार रहना चाहिए | आज यात्रा के दौरान पुराने मित्र से मुलाकात होगी | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन तनाव की सम्भावना है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर परिवार के किसी पुराने विवाद से निजात मिलेगी | ऑफिस में आपको कुछ बदलाव महसूस होगा | शाम के समय किसी परिचित से काम के सिलसिले में मुलाकात करेंगे | जीवनसाथी अपने मन की कोई बात शेयर करेगा, जिससे आप विचार में पड़ सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | संतान आपको कोई शुभ समाचार दे सकती है, जिस वजह से आपका मन प्रसन्न होगा | व्यापारी जातको को आज कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा | सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और सान्निध्य बढ़ेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.