राशिफल 21 जून 2020: आज है सूर्य ग्रहण, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी चीज को लेकर आप व्यर्थ ही तनाव ले सकते है | इस वजह से ऑफिस में आपके काम पर भी असर पड़ सकता है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किस्मत का साथ रहने से कुछ पुरानी योजनाए पूरी होने वाली है | आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर विचार कर सकते है | व्यापार में आपको अच्छा लाभ होने वाला है | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगे | किसी काम में अचानक खर्चे बढ़ सकते है, आपकी आमदनी पर प्रभाव पड़ सकता है | आज किसी जरुरी काम से बाहर जाते समय घर के बड़ो का आशीर्वाद अवश्य ले | आपकी सेहत कमजोर रह सकती है, ध्यान रखे |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता सकते है | रिश्तेदार से किसी जरुरी मसले पर फोन पर बात करने वाले है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप अपने लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | विवाहित जातक कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | आज सेहत कमजोर हो सकती है, इसका असर आपके कामो पर भी पड़ेगा | नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यक्षमता में सुधार करेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा | ऑफिस में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | रूठे हुए जीवनसाथी को मनाने के लिए आपको बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी की मदद से आपका काम पूरा होने वाला है | पिताजी परिवार में आपकी प्रशंसा करेंगे, इससे आपको ख़ुशी मिलेगी | हालाँकि आज ऑफिस में आप बॉस से बात करते समय अपने हावभाव पर ध्यान रखे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप अपने घर के किसी सदस्य से नाराज हो सकते है, आपको पहले उसकी बात को समझने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में आप जीवनसाथी के साथ प्रेम भरे पल बिताएंगे | आमदनी में बढ़ोतरी आपको ख़ुशी प्रदान करेगी |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका ध्यान ऑफिस के कुछ अधूरे कामो पर रहेगा, जो आज आप पूरा कर लेंगे | आज ऑफिस किसी अन्य के विवाद में ना पड़े, ऐसी स्थिति से दूर ही रहे | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है | प्रेम जीवन ठीक रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप आध्यात्म की ओर झुके रहेंगे | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे, आपको उपहार भी दे सकते है | इस राशि के जो जातक नौकरी बदलने की इच्छा रखते है, उनको जल्द ही अच्छे अवसर मिलने वाले है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है | आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होने वाली है | परिवार के साथ बैठकर आप किसी विषय पर वार्तालाप कर सकते है | जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक शाम बिताएंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा है | आपको आज अच्छा फायदा मिलने वाला है | किसी सरकारी काम में आपको मदद मिलने वाली है, जिससे काम जल्दी हो जायेगा | समाज के प्रति किये गए आपके काम, आपकी इज्जत में चार चाँद लगाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.