राशिफल 23 जून 2021:आज बन रहा है सिद्ध योग, जानिए आप पर पड़ेगा क्या प्रभाव…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उन्नति के मार्ग प्रशस्त करने वाला साबित होगा | नौकरीपेशा जातको से अधिकारी वर्ग प्रसन्न नजर आएगा | वैसे आर्थिक मामलो में आपको सतर्कता बरतनी होगी | पिताजी आज किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी निजी कार्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | आज अपनी वाणी पर काबू रखे, अन्यथा भविष्य में परेशानी से दो चार होना पड़ेगा | घर के बुजुर्गो से काम की सलाह मिलेगी | विवाहित जातको के लिए दिन अच्छा साबित होगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों से काम में मदद लेनी पड़ेगी | मित्र आपसे किसी मामले में सलाह ले सकता है | ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन ना करे | सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज अधिक व्यस्त रहेंगे, इस बीच कोई निजी काम भूल सकते है | आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे, कोई समस्या होने के संकेत है | शाम का समय आप परिवार संग मौज मस्ती में बिताएंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज किसी आश्चर्यजनक स्थिति से सामना होगा | नौकरीपेशा जातको को टीम वर्क का महत्व समझने की जरूरत है | परिवार से जुड़े निर्णय में जीवनसाथी आपके साथ रहेगा | आर्थिक स्थिति को स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आलस्य के चलते अपने किसी काम को अधूरा छोड़ सकते है | आज के दिन उधार लेने से बचे, चुकाने में परेशानी होगी | कार्यालय में आज नया मित्र बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग किसी बात पर बड़ी बहस हो सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन फलदायी प्रतीत हो रहा है | राजनीति से जुड़े किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात की सम्भावना है | पिताजी नई सम्पति खरीदने की बात कह सकते है | व्यापारियों को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, जो थकान की वजह बनेगी | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज काम का दबाव कम रहेगा, जिस वजह से राहत महसूस करेंगे | आज के दिन किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे तो अच्छा है | आज शाम को माता जी किसी मंदिर के दर्शन की इच्छा जता सकती है | दाम्पत्य जीवन मंगलमय रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का प्रतीत हो रहा है | आप आय व्यय में संतुलन बनाकर चले तो बेहतर है, क्योंकि जल्द ही बड़ा खर्चा आने वाला है | शाम को मित्र से मुलाकात करके प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातको के सुझावों को ऑफिस में गभीरता से लिया जायेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज कुछ मामलो में आपका दिन फलदायी साबित होगा | घर में किसी के विवाह की खबर से ख़ुशी का माहौल रहेगा | अटके धन को प्राप्त के लिए आपको प्रयास तेज करने होंगे | स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में हल्की तनातनी होगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी सामाजिक कार्य में धन खर्च होने वाला है | संतान किसी मामले में आपसे राय लेगी, जो की आपको पसंद आएगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है | आज जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको की तरक्की या आमदनी में वृद्धि होने वाली है | अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर योजनाए बना सकते है | लम्बे समय बाद ननिहाल पक्ष के सदस्य से मुलाकात होगी | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.