राशिफल 23 मई 2021: आज बन रहा है शुभ इन 5 राशियों को होगा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज के सिलसिले में नए लोगो से मुलाकात होगी, इसका आपको भविष्य में भी फायदा मिलेगा | शाम का समय परिजनों संग मौज मस्ती में बीतेगा, आप उनके लिए कुछ खरीद भी सकते है | दाम्पत्य जीवन मे भरपूर प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहना होगा, वे आपका काम बिगाड़ने की फ़िराक में है | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा | आज के दिन अपना कोई भी कार्य दुसरो के भरोसे ना छोड़े, महंगा पड़ सकता है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में जितना सोचा था उससे अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है | आज ऑफिस में मन लगेगा, जिससे कार्य जल्दी निपटा लेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | पिताजी से किसी आर्थिक मामले में सलाह ले सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | कोई अटका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा | आज किसी घरेलू काम में मोटा खर्चा होने वाला है | व्यापारी वर्ग से जुड़े जातक नए उत्पाद को व्यापार में शामिल कर सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपके सभी प्रयास सफल होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा | आपको काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है, अन्यथा परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपका कोई कार्य आपके आलस्य की भेंट चढ़ सकता है, इससे बचे तो अच्छा है | आज आपको मित्र से उधार धन की मदद लेनी पड़ सकती है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | अपना कोई काम किसी के भरोसे छोड़ने की गलती ना करे | आज परिवार की किसी समस्या को निपटाने में आप सफल होने वाले है, जिससे सभी आपकी तारीफ करेंगे | माताजी किसी ख़ास मंदिर के दर्शन की इच्छा जता सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले, पुरे होने की सम्भावना कम है | व्यापारियों के लिए आज का दिन आमदनी के नए स्त्रोत लेकर आया है | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, आपको ध्यान देना होगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | लम्बे समय बाद कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पुरे परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |
आज किसी मित्र को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | आज आय से अधिक खर्चा होने वाला है, हालाँकि ये खर्चा आवश्यक होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को अपने काम में सहकर्मी की मदद लेनी पड़ सकती है | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | जीवनसाथी की नासाज तबियत में सुधार आएगा, हालाँकि उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि शाम के समय किसी मित्र से कहासुनी हो सकती है, इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा | प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोडा चुनौतीपूर्ण साबित होगा | विदेश रहने वाले रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कामकाज में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा | साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते है, तो दिन शुभ है | परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमे आपकी दखलंदाजी जरुरी होगी | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.