राशिफल 27 अगस्त 2020: आज इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, जानिए अपनी राशि का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज आप मन पर चिंता हावी ना होने दे | कामकाज को लेकर दिनमान अच्छा प्रतीत हो रहा है | इस राशि के व्यापारियों को मनचाहा लाभ प्राप्त होने वाला है | आज दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज माता जी से अधिक करीबियत महसूस करेंगे | ऑफिस में आज किसी में अड़चन आ सकती है, शाम तक समस्या हल हो जाएगी | घर परिवार का माहौल आपको ख़ुशी प्रदान करेगा | जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कुछ हल्के खर्चे होंगे लेकिन आमदनी अच्छी होने से तालमेल बना रहेगा | आज कामकाज में अधिक सक्रीय रहने की जरूरत है | प्रेम जीवन जी रहे जातको के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है | प्रिय से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको अचानक धनलाभ होने वाला है, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | किसी काम को लेकर पहले की गयी मेहनत आज रंग लाने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की ईमानदारी से आप प्रसन्न होंगे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आज ऊर्जा से भरे रहेंगे, ऑफिस में आपकी फुर्ती देखकर बॉस भी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे | आज किसी मित्र की सलाह पर कहीं धन निवेश कर सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन आज उतार चढाव से भरा रहने वाला है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताने वाले है, आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आज कोई निजी काम लापरवाही के चलते अटक सकता है, ध्यान रखने की जरूरत है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है | कोई रुकी योजना फिर से शुरू हो सकती है | आज संतान से जुडी कोई बड़ी चिंता से मुक्ति मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | जीवनसाथी किसी ख़ास वस्तु की मांग कर सकता है | घर परिवार में सुख शांति रहेगी |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके तनाव की वजह जल्द ही दूर होने वाली है | कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होने वाली है, इससे आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | खर्चो में अचानक वृद्धि आपको चिंतित कर सकती है | भाग्य के चलते कहीं अटका हुआ पैसा मिलने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | प्रेम जीवन वालो को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | आज सुख सुविधा से जुडी कोई चीज खरीद सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है | आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होने वाली है | इसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप है | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, जिसकी वजह से आप जल्दी फ्री हो सकते है | आज कोई मित्र आपसे अपनी परेशानी शेयर कर सकता है | आज जीवनसाथी गुस्से आपको कुछ बाते कह सकता है | आप दिल पर ना ले, इसकी वजह जानने की कोशिश करे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | जिस वजह से कुछ कार्य समय से पहले पुरे हो जायेंगे | आज परिवार के सदस्यों के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | शाम के समय जीवनसाथी के साथ घूमने निकल सकते है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सावधान रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.