राशिफल 29 अप्रैल 2021: इन राशि वालो की बढ़ेगी आमदनी, जानिए अपनी राशि का हाल…

6
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परोपकार के कामो में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन फलदायी रहेगा, हालाँकि शत्रुओ से भी सतर्क रहे | आज घर के बुजुर्ग से आपको बड़ी सीख मिलेगी |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कामकाज के मामले में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा | शाम के समय कोई अतिथि मुलाकात के लिए आ सकता है | व्यापार में तेजी आने से व्यापारी खुश होंगे | इस राशि के छात्र अपने भविष्य को लेकर अनुभवी से सलाह मशवरा कर सकते है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको का प्रमोशन हो सकता है, जिससे ख़ुशी का माहौल रहेगा | किसी करीबी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है | शाम के समय वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | परिवार के किसी काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आमदनी के नए स्त्रोत तलाशने में आप सफल होंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से कोई उपहार भी मिल सकता है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, इस दौरान बेहद समझदारी से काम लेना होगा | आज किसी काम में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | शाम का समय परिवार संग हास परिहास में बिताने का मौका मिलेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों को संतोषजनक लाभ होगा | आज धर्म कर्म के कार्यो पर कुछ खर्चा कर सकते है | परिवार में बुजुर्गो की सेहत पर नजर बनाये रखे, सेहत बिगड़ सकती है | विवाहित जातको के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा साबित हो सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कोई आवश्यक कार्य अटक सकता है, जिस वजह से थोड़े चिंतित होंगे | परिवार में सम्पति को लेकर कोई विवाद हो सकता है, इसे शांत करने की कोशिश करनी होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम बना रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | नौकरीपेशा जातको को नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, जिससे विरोधियों को जलन होगी | आज किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है | आर्थिक मामले की वजह से आज किसी से संबंध खराब होने की सम्भावना बन रही है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | आज अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामले में पड़ने से बचे | कारोबारियों को आज मनचाहा लाभ होने की संभावना है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | अपने किसी निजी काम की जिम्मेदारी आप भाई या दोस्त को दे सकते है | सामाजिक क्षेत्र में आपकी अच्छी छवि बनेगी | आज कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है, जिसमे बड़ा खर्चा आएगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका लाभदायक रहेगा | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिसका प्रभाव आपके कार्यो पर भी पड़ेगा | व्यापार की स्थिति अनुकूल होने से चेहरे पर रौनक आएगी | ससुराल पक्ष से चल रही वाद विवाद की स्थिति आज दूर हो सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज के दिन वहीँ कार्य हाथ में ले, जिन्हे आप पुरे कर सकते है | घर के सदस्य आपसे किसी चीज की आशा कर सकते है | संतान के विवाह में आ रही बाधा को दुर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.