राशिफल 30 मई 2021: आज मकर राशि में होंगे चन्द्रमा, जानिए आप पर पड़ेगा इसका क्या प्रभाव…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा | आपका कोई आवश्यक कार्य किसी अधिकारी की मदद से पूरा होगा | शाम के समय परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है, आप इसे बढ़ने ना दे | सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | जिस भी काम मे हाथ डालेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | संतान के भविष्य को लेकर चल रही कोई चिंता आज दूर होने वाली है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकानभरा साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कुछ जरूरी बाते होगी |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | आप मूल्यवान  वस्तुओ को संभालकर रखे  चोरी होने की सम्भावना बन रही है | आज कामकाज के सिलसिले में नए लोगो से मुलाकात होगी | घर में विवाहयोग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने से चेहरे पर राहत दिखेगी | सरकारी नौकरीपेशा जातको को कोई शुभ समाचार मिल सकता है | सेहत के मामले में दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति प्रेमपूर्ण रहेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारी जातक आमदनी बढ़ाने के स्त्रोतों को लेकर व्यस्त रहेंगे | आज किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, ध्यान दे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को आज उम्मीद की किरण नजर आएगी | आज धार्मिक कामकाज में कुछ खर्चा कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | शाम का समय परिजनों संग मौज मस्ती में बिताने का मौका मिलेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज कोई परिचित आपको शुभ समाचार देने वाला है  | नौकरीपेशा जातको को अपने काम को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसकी मदद करेंगे | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आज परोपकार करने का मौका मिलेगा, आप इससे भाग्यशाली महसूस करेंगे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | स्वास्थ्य से जुडी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करे, डॉक्टर से परामर्श ले | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का संकेत दे रहा है | आज पारिवारिक जरूरतों पर मोटा खर्चा होने वाला है | साथ ही अटका हुआ धन मिलने के आसार भी बन रहे है | परिवार में चल रहा कोई विवाद आज खत्म हो सकता है, आपको अपनी तरफ से प्रयास करने होंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आजीविका को लेकर प्रयास कर रहे जातको को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे | इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है | पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की सम्भावना बन रही है, उनकी सही पर नजर बनाये रखे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आज कोई अटका काम अचानक पूरा हो सकता है, जिससे आपको हैरानी होगी | यात्रा पर जा रहे है, तो अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखे | नौकरीपेशा जातको पर काम की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज परिवार में किसी जरूरी मुद्दे पर बात होगी, जिसमे आपकी राय महत्वपूर्ण होगी | आपकी सेहत ठीक रहेगी | व्यापारी जातको को नए क्षेत्र में हाथ आजमाने की इच्छा जाग सकती है | जीवनसाथी संग रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.