लुटेरी दुल्हन: शादी के तीन महीने बाद लगाया चूना, ऐसे हुई फरार

6

शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के कई मामले सामने आते है। हरियाणा में दूसरे राज्यों से दुल्हन लाने का मामला कोई नया नहीं है। यहां तो एक तरह से ये चलन बनता जा रहा है। एक तरह से शादी कर दुल्हन के जरिए लूटने का काम करने वाला गिरोह सक्रिय होता जा रहा है। इससे पहले भी कई बार हरियाणा में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।

दूसरे राज्यों से दुल्हन लाकर हरियाणा समुदाय खास करके अधेड़ उम्र के युवाओं को अपना शिकार बनाते हैं। ये अधेड़ व्यक्ति दलालों के झांसे में आ कर शादी कर दुल्हन लाते हैं लेकिन कुछ दिन बाद ही ये दुल्हन उन्हें लूट कर रफू चक्कर हो जाती है। बाद में वहीं लोग हाथ मलते रह जाते हैं।

ऐसा ही मामला रोहतक के बोहर गांव का है जहां पीड़‍ित सुरेश कुमार ने दलालों के झांसे में आकर छतीसगढ़ की एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज की। हालांकि जिससे शादी की वह उससे उम्र में 10 साल बड़ी थी। शादी के लिए उसने दलालों को 70 हजार रुपये भी दिए थे। शादी के बाद घर आकर उसने लोगों का मन इस कदर जीता की वह आसानी से बेवकूफ बनाने में कामयाब रही। लोगों को क्या पता कि यह सब एक छलावा साब‍ित हुआ और शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे व उसके परिवार वालों को नींद की गोलियां खिलाकर गहनों व पैसो के साथ रफूचक्कर हो गई।

गहने और रुपये लेकर हो गई फरार

जब दुल्हन अपने प्लान में कामयाब हो गई तो इस बात की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस फरार दुल्हन को तलाशने में शख्स की मदद कर रही है। थाने में पुलिस को जब शख्स ने सारी आपबीती सुनाई तो पुलिस ने उनको कहा कि एक-दो दिन इंतजार करो, शायद वापस आ जाए। पीड़‍ित शख्स ने कहा क‍ि अपनी मां के ऑपरेशन के लिए 70 हजार जमा क‍िए थे और उसके लिए कुछ गहने बनवाए थे। सभी लेकर भाग गई है। यहीं नहीं परिवार के सभी सदस्य के गहने और हजारों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई। अब उसका परिवार पूरी तरह से सदमे में है।

पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि उसने छत्तीसगढ़ की एक युवती आरती के साथ कोर्ट मैरिज तीन महीने पहले की थी जो उम्र में उससे 10 साल बड़ी थी। शादी के 3 महीने बाद नींद की गोलियां खिलाकर गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। उसने 70 हजार रुपये अपनी मां के ऑपरेशन के लिए बचा कर रखे थे। वह चाहता है कि वह वापस आ जाए, उसके साथ रहे या फिर उसे कोर्ट में तलाक दे दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.