लॉकडाउन: 60 दिनों तक लड़की वालो के घर फंस गयी बारात, अब गांववालों ने चंदा इकट्ठा कर बस से भेजा

कोरोना की वजह से देश में लॉक डाउन लगाया गया है | ऐसे में लोगो को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है | उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है | दरअसल उत्तरप्रदेश के कानपूर से एक बारात बिहार पहुंची थी | लेकिन लॉक डाउन की वजह से बारात 60 दिनों तक वहीँ फंस गयी |

livejagran
अचानक लॉक डाउन लगने से पूरी बारात बिहार में फंस गयी | हालाँकि लड़की वालो ने बारातियों की पूरी सेवा की | इतना ही नहीं उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होने दी |
जानकारी के अनुसार बारात बिहार के बेगूसराय पहुंची थी | वहां 60 तक बारात 11 लोगो के साथ फंस गयी | लेकिन अब वे वहां से निकलने में कामयाब हो गए है | बारात के वापस उत्तरप्रदेश पहुँचते ही प्रशासन ने सभी बारातियों को क्वारंटाइन कर दिया है |
livejagran
जानकारी के अनुसार हाकिम नगर के रहने वाले इम्तियाज की शादी बिहार की खुशबु से 21 मार्च को हुयी थी | लेकिन इसके अगले दिन जनता कर्फ्यू लग गया और उसके बाद पुरे देश में लॉक डाउन लग गया | इसके चलते बारात को लड़की वालो के घर में ही रुकना पड़ा |
livejagran
दूल्हे के पिता ने बताया कि उन्होंने सभी हेल्पलाइन पर सम्पर्क किया | लेकिन कोई फायदा नहीं हो पाया, ऐसे में उन्हें दुल्हन के घर के रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा | उन्होंने बताया की हमने भी अपनी तरफ उनकी पूरी मदद की क्योंकि वे लड़की वालो पर बोझ नहीं बनना चाहते थे | |
livejagran
उन्होंने बताया की 2 दिन पहले उन्होंने जिला अधिकारीयों से बात की थी | फिर किसी तरह उनके पास बने, बाद में गांववालों ने चंदा इकठ्ठा करके एक बस बुक करवाई और बारातियों को उत्तर प्रदेश रवाना किया |
बारातियों से मिली जानकारी के अनुसार 20 घंटे की यात्रा के बाद उन्हें राजमार्ग पर भोजन पानी उपलब्ध करवाया गया था | इसके बाद उनकी जाँच भी की गयी थी | फ़िलहाल उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.