वक्री चाल चलेंगे बुध देव, इन राशियों के लिए पैदा हुयी अशुभ स्थिति

4
ग्रहो व नक्षत्रो की दशाओ में होने वाला छोटा सा परिवर्तन राशियों को प्रभावित करता है | राशियों के प्रभावित होने से राशि के जातको के जीवन में भी परिवर्तन आता है | ऐसे में अब बुध देव भी अपनी दशा में परिवर्तन करने जा रहे है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में वक्री चाल चलेंगे और 3 नवंबर को मार्गी होंगे | ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कोई भी ग्रह उल्टी चाल में इतना शुभ फल नहीं देता है, जितने वो मार्गी या सीधी चाल में देता है | ऐसे में बुध की इस वक्री चाल का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |
मेष– इस राशि के जातको के लिए समय शुभ नहीं है | आप विवादों से दूर रहे और सतर्क रहे | मंगल कार्यो के लिए समय अशुभ है |
वृष– धन के लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है | निजी जीवन में रिश्तो को सुधारने पर ध्यान दे |
मिथुन– आपके लिए ये अवधि शुभ है | आप कुछ प्लानिंग कर सकते है | घर में मंगल कार्य का आयोजन कर सकते है |
कर्क– अपनी सेहत का ख्याल रखे | कामकाज में अधीनस्थों से तालमेल बना रखे | उनकी नाराजगी भारी पड़ सकती है |
सिंह– आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है |
कन्या– आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन शुभ है | कुछ अच्छे फैसले लेंगे, हालाँकि खर्चो को लेकर सम्भलने की जरूरत है |
तुला– आप बेफिक्र रहे | आपकी मेहनत सफलता लाएगी |
वृश्चिक– आपका दिन चुनौती भरा रह सकता है | कामकाज में ध्यान दे, सीनियर की नजर रहेगी |
धनु– इस राशि के नौकरीपेशा और व्यापारियों को बड़े लाभ के संकेत मिल रहे है |
मकर– आपके लिए समय शुभ है | परिवार में मंगल कार्य संपन्न हो सकता है |
कुम्भ– आपकी सफलता और उन्नति के योग बन रहे है | आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा |
मीन– धन के मामलो में सतर्क रहे | बिना सोचे समझे लिया गया कोई फैसला बड़े नुकसान का कारण बन सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.