विश्वभर में पूजे जाते है गणेश जी, इस देश के नोटों पर मौजूद है गणेश जी, जानिए

12
हिन्दू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय बताया गया है | किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है | वैसे तो गणेश जी को लेकर भारत में त्यौहार मनाये जाते और पूजन किया जाता है | लेकिन क्या आप जानते है, गणेश जी को केवल भारत में ही नहीं पुरे विश्व में पूजा जाता है |
जानकारों का कहना ही कि आपको हर देश में भगवान गणेश जी को पूजने वाले लोग या गणेश जी से जुडी कोई ना कोई चीज अवश्य मिल जाएगी | आज हम आपको गणेश जी की प्रसिद्धि और विदेशो में मौजूदगी से आपको परिचित करवाने जा रहे है |
> भारत से करीब 6 हजार किलोमीटर की दूरी पर मौजूद देश जापान में गणेश जी को बहुत माना जाता है | जापान में गणेश जी की पूजा की जाती है | हालांकि जापान में गणेश जी केंटिगेन या बिनायका तेन कहा जाता है | बता दे जापान में गणेश जी के 250 से भी ज्यादा मंदिर है |
> जानकारी के अनुसार ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने दावा किया था कि प्राचीन समय में गणेश जी को विश्व भर में पूजा जाता था |
> अब तक कई देशो में गणेश जी की मुर्तिया मिल चुकी है | जिन देशो में गणेश जी की मुर्तिया मिली है, उनमे नेपाल, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, चीन, वियतनाम, जापान, इण्डोनेशिए, अफगानिस्तान, बुल्गारिया, ईरान, म्यांमार, मैक्सिको जैसे कई देश शामिल है |
> दुनिया के लगभग सभी बड़े और पुरातत्व से जुड़े संग्रहालयों और कला केन्द्रो में आपको गणेश की मूर्ति या चित्र अवश्य देखने को मिल जायेंगे | UK , जर्मनी और फ्रांस जैसे देश प्रमुख है |
> केवल हमारे देश ही नहीं विदेशो में कई सफल व्यवसायी अपने ऑफिस में गणेश जी की प्रतिमा और तस्वीरें रखते है |
> आयरिश लोग भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करते है |
> आपको जानकर हैरानी होगी कि इस्लामिक देश इंडोनेशिया में हिन्दू धर्म से जुडी कई प्रतिमाये और मंदिर मौजूद है | वहां रामायण का भी मंचन किया जाता है | इतना ही नहीं इंडोनेशिया की करेंसी पर गणेश जी तस्वीर मौजूद है |
> अमेरिका के टेक्नोलॉजी हब सिलिकॉन वेली में गणेश जी को साइबरस्पेस और नयी खोज का देवता कहा जाता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.