वो एक्टर, जिनकी फिल्मो की टिकट लेते समय लोग भीड़ में दबकर मर जाते है…

8
चिरंजीवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे है | उन्हें मेगा स्टार कहा जाता है | बता दे उनका असली नाम कोणिदेल शिव शंकर वारा प्रसाद है | दरअसल फिल्मो में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था | उन्होंने केवल साउथ इंडियन नहीं बॉलीवुड फिल्मो में भी काम किया है | आज उनके फैन इंडिया ही नहीं विदेशो में भी है | आज हम आपको उनके बारे में कुछ रोचक बाते बताने जा रहे है |
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘पूनाधिरल्लू’ फिल्म से की थी | लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म ‘प्रणाम खरीदू मना वुरी पंडावुलु’ रिलीज़ हुयी थी |
साल 1992 में उनकी फिल्म आयी थी ‘घराना मोगुडु’ | इस फिल्म से वे देश के सबसे बड़े स्टार बन गए थे | उन्हें इस फिल्म के लिए उस समय 1.25 करोड़ मिले थे | उस समय उन्हें बच्चन से बड़ा स्टार कहा जाने लगा था |
साल 1980 में उनकी 14 फिल्मो रिलीज़ हुयी थी और सारी ही फिल्मे हिट रही थी |
सलमान खान और चिरंजीवी बेहद गहरे दोस्त है | चिरंजीवी के बेटे रामचरण खुद कहते है कि सलमान ही है जो उनके पिता को युवा बना देते है |
उन्हें लोग उनके डांस को लेकर भी जानते है लेकिन बता दे उन्होंने डांस खुद सीखा है | उन्होंने जब एक्ट्रेस हेलन को ‘पिया तू अब तो आजा….’ पर नाचते देखा, तब से वे उनके फैन बन गए | इसके बाद जब भी ये गाना बजता वे नाचते लगते | इसी वजह से वे डांसर बन पाए |
लोगो में उनकी दीवानगी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है | उनकी फिल्म रिलीज़ पर टिकट की लाइनों में मची भगदड़ में कई बार लोग मर चुके है | 2003 में उनकी फिल्म आयी थी ‘टैगोर’ | उसका टिकट लेने के लिए मची भगदड़ में 4 लोग मर गए थे |
उन्हें कंप्यूटर चलना और इंटरनेट पर ब्राउज़िंग करना बहुत पसंद है | बताया जाता है कि वे पहले भारतीय अभिनेता थे, जिहोने अपनी वेबसाइट बनवायी थी |
साल 2007 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और राजनीती में आ गए थे | उन्होंने अपनी पार्टी प्रजा राज्यम बनाई, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए | उन्होंने पर्यटन मंत्री का कार्यभार संभाला था | साल 2019 में उन्होंने फिर से फ़िल्मी दुनिया में कमबैक किया है | उनकी अंतिम फिल्म का नाम कैदी नंबर 150 है, क्योंकि ये उनके करियर की 150वीं फिल्म है |
साल 2007 में उनकी फिल्म शंकर दादा MBBS आयी थी | बाद में राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म अधिकार खरीद कर मुन्ना भाई MBBS बनाई थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.