शर्मनाक : पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे हेड कांस्टेबल ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

6

पति पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे हेड कांस्टेबल (Head constable) ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) से समाने आया है। पीड़िता जब आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत करने पहुंची तो उसे वहां से भागा दिया गया। घटना के गुस्साएं परिजनों ने थाने के सामने जब हंगामा किया तो मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और आरोपी हेड कांस्टेबल के आलावा पीड़िता की सास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये मामला बुलंदशहर ककोड़ा थाना (Kakoda police station) क्षेत्र का है। जहां महिला ने पति से विवाद होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद जांच के लिए थाने से हेड कांस्टेबल के साथ एक होम गार्ड रात में करीब 11 बजे पीड़िता के घर पहुंचे। पुलिसकर्मी ने पीड़िता की सास, पति और सौतन से बात की और छत पर सो रही पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी महिला को नीचे खींचता हुआ लाया और एक कमरे में उसे बंद कर दिया।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को हेड कांस्टेबल पूछताछ के लिए कमरे में अकेले ले गया। उसकी सास, पति और सौतन के साथ होमगार्ड दूसरे कमरे में पहरा देते रहे। पूछताछ के नाम हेड कांस्टेबल बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला जब अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची तो उनकी किसी ने नहीं सुनी, जिसे देख महिला ने थाने में हंगामा कर दिया।

थाने में हंगामा होते देख अधिकारियों ने पीड़िता से बात की, जिसके बाद दुष्कर्म के आरोपी हेड कांस्टेबल और साथ महिला के घर पहुंचे होमगार्ड की पहचान कर ली गई। हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म के लगे आरोप के बाद थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिकंदराबाद पीड़िता के घर और उससे बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.