समय से पहले Mumbai में आया मानसून, कई जगहों पर लगाया गया प्रतिबंध

12

समय से पहले मुंबई में मानसून ने दस्तक दी है दस्तक के साथ ही मुंबई लाल घेरे में आ चुका है। बुधवार को मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है साथ ही समुद्र में हाई टाइड के उठने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई में 11:43 पर हाई टाइड के आने की संभावना है। इस दौरान समुद्र की लहरें अपना भयानक रूप लेते हुए 4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं।

कई मार्ग हो जाएंगे पानी पानी

आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंत सरकार ने बताया कि मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने मानसून आने की तारीख 10 जून बताई थी लेकिन इस बार समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले दिन मंगलवार को मानसून ने अपना प्रोमो देते हुए सड़कों को पानी पानी कर दिया है। जलभराव होने की वजह से यातायात बाधित हो रहा है। यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


समय से पहले आए मानसून की वजह से मुंबई में रेलवे ट्रैक भी जलमग्न हो गए हैं जिसकी वजह से लोकल सर्विस ट्रेनों पर असर पड़ रहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

मानसून की वजह से परेशानी से निजात दिलाने के लिए एमएमआरडीए ने 24 घंटे का आपातकालीन मानसून नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है इसके तहत कोई भी व्यक्ति परेशानी में मोबाइल नंबर 86574 02090 लैंडलाइन नंबर 0222 659 4176 कॉल करके अपनी समस्या का समाधान ले सकता है।

कई जगहों पर लगाई गई रोक

भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने क्षेत्र में मानसून की शुरुआत के मद्देनजर झरनों जी लो और बांधों के पास जाने पर रोक लगा दी है जिला कलेक्टर Rajesh नरवेकर ने क्षेत्र में जलाशय पर दुर्घटना होने से बचाने के लिए यह आदेश जारी किया है। आदेश में जिला के कुछ खतरनाक स्थानों की लिस्ट दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि जब तक मानसून है तब तक इन जगहों पर ना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.