साध्वी प्रज्ञा की खुल गई पोल

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में भोपाल (Bhopal)  से भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट की दोषी (Malegaon blast case ) साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) को भारी मतों से जीत हासिल हुई। चुनाव प्रचार के दौरान से ही साध्वी प्रज्ञा (Pragya Singh ) विवादों में बनी हुई थी। अब साध्वी की बीमारी को लेकर उठे विवाद में सबसे बड़ा झूठ सामने आया है। दरअसल, उन्हें मुंबई की एनआईए कोर्ट में पेश होना था, लेकिन साध्वी बीमारी की बात कहकर अस्पताल में भर्ती हो गईं। इस बारे में उनकी पोल खुल गई है। साध्वी बीमारी की बात कहकर अस्पताल में तो पहुँच गई, लेकिन जब वे भोपाल में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नारेबाजी करने पहुंची तो उनकी असलियत सामने आ गई।

विभिन्न पदों पर सीधे इंटरव्यू से निकली भर्तियाँ अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक करे

इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB) में पहली बार बिना लिखित परीक्षा हो रही है भर्तियाँ 

साध्वी की खुली पोल

जानकरी के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा ईद के मौके पर भी पूरे जोश के साथ नजर आई। इसके बाद उन्हें दुसरे  दिन ही कोर्ट में पेशी के लिए जाना था। लेकिन वे बीमार हो गई और अस्पताल में भर्ती हो गई। लेकिन जब साध्वी की तस्वीर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि देते हुए सामने आई तब जाकर मामला सामने आया। अब ऐसा कहा जा रहा है कि पेशी से बचने के लिए साध्वी ने बीमारी का बहाना बनाया था। पेशी टलने के बाद भोपाल में महाराणा की मूर्ति के पास बीजेपी के लोग इकट्ठा हुए, वहां साध्वी प्रज्ञा भी पहुंचीं थी।

साध्वी ने कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के क्षत्रिय होने का बखान किया और उन्हें हिंदू अस्मिता से जोड़ा। मीडिया वालों ने साध्वी को याद दिलाया कि उनकी तो तबीयत खराब थी तो साध्वी भी एकाएक बोलीं, गरमी है, ऐसा हो जाता है। इसके बाद उन्होंने मुंह उतार लिया। पहले उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि उनके सेहत खराब हुई हो। मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी को अप्रैल 2017 में 9 साल कैद में रहने के बाद सशर्त जमानत दी गई थी। 3 जून को एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हर हफ्ते पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद उनकी 6 जून की पेशी थी, जिसमें वो नहीं गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.