सावधान! आर्थिक संकट से पहले मिलते है ये संकेत, रुष्ट हो जाती है माँ लक्ष्मी

8
जीवन में सुख और दुख का आना जाना लगा रहता है | लेकिन जीवन में कई बार ऐसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है, जिनकी वजह से जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है | हालाँकि वास्तु शास्त्र में ऐसी कई परेशानियों से निपटने के लिए उपाय बताये गए है | साथ ही वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि आर्थिक परेशानी आने से पहले कुछ संकेत भी मिलते है | ये संकेत बताते है कि माँ लक्ष्मी रुष्ट हो चुकी हैं और आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | ऐसे में आज हम आपको उन्ही संकेतो के बारे में बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर का नल अचानक ही टपकने लगा है, तो ये एक शुभ संकेत नहीं है | ये माँ लक्ष्मी के रूठने का संकेत होता है, वास्तु के अनुसार टपकता नल बेवजह खर्चो की ओर इशारा करता है | इसीलिए इसे तुरंत ठीक कर ले, अन्यथा बड़ी आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है |
ऐसा माना जाता है कि यदि किसी घर की छत पर कौआ दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठे, तो ये आर्थिक संकट का इशारा होता है | ऐसे में आपको धन से जुड़े मामलो में सावधान रहने की जरूरत होती है |
मान्यताओं के अनुसार यदि छिपकली शरीर के दांये अंग पर गिर जाए, तो ये अशुभ होता है | ये आर्थिक नुकसान का इशारा होता है, ऐसे में आपको सोच समझकर ही आर्थिक फैसले लेने चाहिए |
यदि अपने घर में शुभता के लिए तुलसी का पौधा लगा रखा है, और वो अचानक ही सूखने लगा है | तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, दरअसल ऐसा होना माँ लक्ष्मी के रुष्ट होने के होने का संकेत होता है | ऐसी स्थिति में आपको भविष्य में होने वाले धन संबंधी मामलो में सावधानी बरतनी होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.